Civil Services Examination · प्रश्न 4
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 4 शोधकर्ता पर्यावरणीय प्रदूषक बिस्फ़ीनॉल A (BPA) के तंत्रिआविषी (न्यूरोटॉक्सिक) प्रभावों का पता लगाने के लिए स्टेम कोशिकाओं का उपयोग करने में सफल रहे। उन्होंने मानव में हृदय रोग, मधुमेह और परिवर्धन अपसामान्यताओं के लिए ज़िम्मेदार माने जाने वाले यौगिक BPA के अनुप्रयोग के द्वारा मूषक की भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं के विभेदन के दौरान जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल की जाँच के लिए जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन के संयोजन का उपयोग किया। वे अंतःत्वचा और बाह्यत्वचा जैसे प्राथमिक जनन स्तरों (जर्म लेयर) के सही विनिर्देशन के लिए BPA आविषालुता (टॉक्सिसिटी) का पता लगाने और आमापन करने, तथा तंत्रिका प्रजनक कोशिकाएँ सृजित करने में सफल रहे। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. BPA, जीवों में (इन वीवो) भ्रूणीय विकास को परिवर्तित कर सकता है। 2. प्रदूषण से होने वाले रोगों के उपचारों की खोज करने में जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन उपयोगी हैं। 3. पर्यावरणीय प्रदूषकों के शरीर-क्रियात्मक प्रभावों का मूल्यांकन करने के लिए भ्रूणीय स्टेम कोशिकाएँ मॉडल के रूप में कार्य कर सकती हैं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) केवल 1 और 3
दिया है / अवधारणा: BPA और भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं पर किए गए प्रयोग के आधार पर प्रत्येक पूर्वधारणा का परीक्षण करें। कथन 1 की जाँच: BPA मानव में परिवर्धन अपसामान्यताओं का कारण बनता है और प्राथमिक जनन स्तरों के विनिर्देशन को प्रभावित करता है ⇒ यह जीवों में भ्रूणीय विकास को परिवर्तित कर सकता है (कथन 1 मान्य)। कथन 2 और 3 की जाँच: आमापन का उपयोग केवल आविषालुता (टॉक्सिसिटी) मापने के लिए किया गया था, उपचार खोजने के लिए नहीं (कथन 2 अमान्य)। भ्रूणीय स्टेम कोशिकाएँ प्रदूषकों के प्रभावों के मूल्यांकन हेतु मॉडल बन सकती हैं (कथन 3 मान्य)। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 और 3 मान्य हैं। सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
