Civil Services Examination · प्रश्न 11
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 जो उत्सर्जन मनुष्य वर्तमान समय में वायुमंडल में डालते हैं, वे जलवायु को इस सदी के मध्य में और उसके आगे प्रभावित करेंगे। इसी बीच, प्रौद्योगिकीय परिवर्तन के द्वारा भविष्य में जीवाश्म ईंधन से अलग विकल्प सस्ता हो सकता है या शायद न हो, जिससे दुनिया के पास यही भयावह विकल्प रह जाएगा कि या तो भारी लागत पर तेज़ी से उत्सर्जन को कम किया जाए या ज्यों के त्यों तापन के दुष्प्रभाव से पीड़ित होते रहें। जो व्यवसाय अनिश्चित परिणामों के ख़तरों से बचाव नहीं करते, वे विफल हो जाते हैं। विश्व जलवायु परिवर्तन के बारे में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर सकता। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) जब तक प्रौद्योगिकी में सुधार न आए, तब तक कार्बन उत्सर्जन से निपटने की प्रतीक्षा करते रहना बुद्धिमत्तापूर्ण रणनीति नहीं है।
मुख्य विचार: वर्तमान उत्सर्जन भविष्य की जलवायु को प्रभावित करेंगे और भविष्य में प्रौद्योगिकी का सस्ता होना अनिश्चित है। विकल्प c का मूल्यांकन: अनिश्चित भविष्य की तकनीक के भरोसे अभी कदम न उठाना 'लापरवाही' है; अतः प्रौद्योगिकी सुधरने तक प्रतीक्षा करना बुद्धिमत्तापूर्ण नहीं है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: विकल्प (a) व्यवसाय की उपमा का गलत अर्थ निकालता है; (b) 'एकमात्र हल' कहकर अतिशयोक्ति करता है; (d) नवीकरणीय ऊर्जा का बाहरी सुझाव जोड़ता है। परिणाम: कथन (c) लेखक के निर्णायक संदेश को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है। सही उत्तर: (c) जब तक प्रौद्योगिकी में सुधार न आए, तब तक कार्बन उत्सर्जन से निपटने की प्रतीक्षा करते रहना बुद्धिमत्तापूर्ण रणनीति नहीं है।
