UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 12

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 पर्यावरणीय समस्याओं से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ जन्म लेती हैं। जीवन-शैली में सारगर्भित बदलावों से पर्यावरणीय या स्वास्थ्य की समस्याएँ कम हो सकती हैं, किन्तु इस विचार को अपनाना लगभग असंभव लगता है। पर्यावरणीय समस्याओं के सन्दर्भ में, व्यक्तिगत प्रयास नगण्य प्रभाव वाले प्रतीत होते हैं और इसलिए जड़ता की ओर ले जाते हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य के विषय में, व्यक्तिगत विकल्प-चयन वस्तुतः जीवन और मृत्यु के बीच का फ़र्क ला सकते हैं। तथापि, कुछ एक को छोड़कर, अपने विकल्पों को चुनने में वही सामूहिक अकर्मण्यता ही दिखाई देती है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद से निकाली जा सकने वाली सर्वाधिक तार्किक पूर्वधारणा को सर्वोत्तम रूप से उपलक्षित करता है?

  1. हमें संभवतः रोकथाम की अपेक्षा उपचार पर अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

  2. हमारी पर्यावरणीय और लोक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करना सरकार का काम है।

  3. स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है, भले ही पर्यावरणीय समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए।

  4. पारंपरिक जीवन-शैली के लोप और पाश्चात्य मूल्यों के प्रभाव से जीवन जीने के कतिपय अस्वास्थ्यकर तौर-तरीके विकसित हो गए हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) हमें संभवतः रोकथाम की अपेक्षा उपचार पर अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: यद्यपि जीवन-शैली में बदलाव से पर्यावरणीय और स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम हो सकती है, फिर भी लोग 'सामूहिक अकर्मण्यता' दिखाते हैं। विकल्प a का मूल्यांकन: जब लोग निवारक जीवन-शैली नहीं अपनाते, तो बीमारियाँ बढ़ेंगी और रोकथाम की तुलना में उपचार पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: सरकार का काम (b) और पाश्चात्य मूल्य (d) परिच्छेद से बाहर हैं; (c) प्रथम वाक्य ('पर्यावरणीय समस्याओं से स्वास्थ्य समस्याएँ जन्म लेती हैं') के विपरीत है। परिणाम: कथन (a) सर्वाधिक तार्किक पूर्वधारणा है। सही उत्तर: (a) हमें संभवतः रोकथाम की अपेक्षा उपचार पर अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र