UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 21

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 शहरों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नीति-निर्माता यह सोचते हैं कि वाहनों के लिए सम-विषम संख्या योजना (ऑड-ईवेन स्कीम) के अस्थायी प्रयोग, विद्यालयों, फ़ैक्टरियों, निर्माण कार्यकलाप को बंद करने, और कुछ प्रकार के वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने जैसे कठोर कदम आगे बढ़ने की राह हैं। इस पर भी हवा शुद्ध नहीं है। 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन कुल वाहनों का एक प्रतिशत हैं; और उन्हें सड़कों से हटा दें तो इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। कतिपय ईंधनों और कुछ प्रकार की कारों पर मनमाना प्रतिबन्ध लगा देना उपयुक्त नहीं है। पेट्रोल या CNG इंजनों की अपेक्षा डीज़ल इंजन अधिक PM 2.5 और कम CO₂ उत्पन्न करते हैं। इसके विपरीत, पेट्रोल इंजनों की तुलना में डीज़ल और CNG इंजन दोनों अधिक NOₓ उत्सर्जित करते हैं। किसी ने भी CNG इंजनों से उत्सर्जित हो रहे NOₓ के परिमाण को मापा नहीं है। जो वाहन अनिवार्य दुरुस्ती परीक्षण (फ़िटनेस टेस्ट) और आवधिक प्रदूषण परीक्षण से पारित हो चुके हैं, उन पर मनमाना प्रतिबन्ध लगाना अनुचित है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रदूषकों के स्रोतों के बारे में वैज्ञानिक और विश्वसनीय सूचना निरंतर आधार पर उपलब्ध हो, और वे प्रौद्योगिकियाँ हों जो उनसे प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम करें। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?

  1. प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों पर मनमाने नियंत्रण को कार्यान्वित करना मुश्किल है।

  2. तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।

  3. आवधिक प्रदूषण जाँच के बिना गाड़ी चलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

  4. प्रदूषण की समस्याओं का सामना करने के कानून के अभाव में प्रशासन की प्रवृत्ति मनमाने निर्णय लेने की होती है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद अस्थायी व मनमाने प्रतिबंधों (ऑड-ईवेन, स्कूल बंद करना, 15 वर्ष पुराने वाहनों पर रोक) की आलोचना करता है और वैज्ञानिक व विश्वसनीय सूचना की आवश्यकता बताता है। विकल्प b का मूल्यांकन: 'तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाएँ' मनमाने कदमों को और 'साक्ष्य-आधारित उपागम' निरंतर वैज्ञानिक सूचना को सटीक रूप से दर्शाता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: कार्यान्वयन की कठिनाई (a), भारी जुर्माना (c), और कानून का अभाव (d) परिच्छेद में कहीं उल्लेखित नहीं हैं। परिणाम: कथन (b) सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत निहितार्थ है। सही उत्तर: (b) तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।

उत्तर समझाने वाला चित्र