Civil Services Examination · प्रश्न 22
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 सुचारु निगम शासन (कॉरपोरेट गवर्नेंस) संरचनाएँ कंपनियों को उत्तरदायित्व और नियंत्रण उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। एक आधारभूत कारण, कि निगम शासन क्यों पूरे विश्व में आर्थिक और राजनीतिक एजेंडा की ओर उन्मुख हुआ है, अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाज़ारों में त्वरित संवृद्धि है। प्रभावी निगम शासन, प्रतिष्ठानों के बाह्य वित्तपोषण की ओर पहुँच को बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप अपेक्षाकृत अधिक निवेश, उच्चतर संवृद्धि और रोज़गार होते हैं। निवेशक ऐसी जगह निधीयन का प्रयत्न करते हैं, जहाँ प्रकटन के मानक, समय से और सटीक वित्तीय रिपोर्टिंग, और सभी हितधारियों के प्रति समान व्यवहार किए जाते हैं। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त युक्तियुक्त अनुमान को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है।
मुख्य विचार: सुचारु निगम शासन उत्तरदायित्व, सटीक वित्तीय रिपोर्टिंग और सभी हितधारियों के प्रति समान व्यवहार सुनिश्चित करता है, जिससे निवेशक आकर्षित होते हैं। विकल्प b का मूल्यांकन: चूँकि निवेशक उन्हीं प्रतिष्ठानों में निधीयन करते हैं जहाँ प्रकटन और पारदर्शिता के मानक पूरे होते हैं, अतः सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: विकल्प (a) देशों के एजेंडा को गलत रूप में रखता है; (c) कारण-प्रभाव को उलट देता है; (d) पूर्ति शृंखला का परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन (b) सर्वाधिक युक्तियुक्त अनुमान है। सही उत्तर: (b) सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है।
