Civil Services Examination · प्रश्न 34
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 ऐसा दावा किया जाता है कि जैविक खेती अन्तर्निहित रूप से अपेक्षाकृत सुरक्षित और स्वास्थ्यकर है। वास्तविकता यह है कि चूँकि जैविक खेती उद्योग भारत में अभी भी काफ़ी नया है और ठीक से विनियमित नहीं है, किसान और उपभोक्ता, समान रूप से, न केवल भ्रमित हैं कि कौन-से उत्पाद उनके लिए सबसे अच्छे हैं, बल्कि कभी-कभी उत्पादों का ऐसे तरीकों से इस्तेमाल करते हैं जो कि उन्हीं को हानि पहुँचा सकते हैं। उदाहरण के लिए, चूँकि भारत में जैविक उर्वरकों का बड़े पैमाने पर प्राप्त होना कठिन है, अतः किसान प्रायः खेतों की खाद का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें आविषालु (टॉक्सिक) रसायन और भारी धातु हो सकते हैं। कतिपय पादप फुहारों, उदाहरण के लिए धतूरा फूल और पत्तियों के फुहारों में ऐट्रोपीन नाम का तत्त्व होता है। यदि इसका इस्तेमाल ठीक-ठीक मात्रा में न हो, तो यह उपभोक्ता के स्नायु तंत्र पर प्रभाव डाल सकता है। दुर्भाग्य से, इसे कितना और कब इस्तेमाल करना है, इन मुद्दों पर पर्याप्त अनुसंधान या विनियमन नहीं हुआ है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक युक्तियुक्त, तर्कसंगत और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) भारत में, किसानों को उनकी जैविक खेती को धारणीय बनाने के लिए दिशा-निर्देशन और सहायता की ज़रूरत है।
मुख्य विचार: भारत में किसानों को बड़े पैमाने पर सुरक्षित जैविक उर्वरक मिलने में कठिनाई होती है और पादप फुहारों की सही मात्रा पर पर्याप्त अनुसंधान व विनियमन का अभाव है। विकल्प c का मूल्यांकन: अतः किसानों को उचित दिशा-निर्देशन, विनियमन और सहायता उपलब्ध कराना ही लेखक का सर्वाधिक व्यावहारिक संदेश है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: जैविक खेती को प्रोत्साहित न करना (a) या 'कोई सुरक्षित विकल्प नहीं है' कहना (b) अतिवादी है; लाभ और वैश्विक बाज़ार (d) का उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन (c) सर्वाधिक युक्तियुक्त और व्यावहारिक संदेश है। सही उत्तर: (c) भारत में, किसानों को उनकी जैविक खेती को धारणीय बनाने के लिए दिशा-निर्देशन और सहायता की ज़रूरत है।
