UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 35

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 पिछले कुछ दशकों के दौरान भारत में खाद्य उपभोग के स्वरूप पर्याप्त रूप से बदल गए हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि ज्वार-बाजरा जैसे अनेक पोषक खाद्यपदार्थ लुप्त हो गए हैं। हालाँकि स्वतंत्रता के बाद से अब तक खाद्यान्न का उत्पादन पाँच गुने से अधिक बढ़ गया है, फिर भी इससे कुपोषण की समस्या का पर्याप्त रूप से समाधान नहीं हुआ है। लंबे समय तक, कृषि क्षेत्र का ध्यान खाद्यान्न, विशेष कर प्रधान खाद्यान्नों, के उत्पादन में वृद्धि पर रहा, जिसके परिणामस्वरूप देशी पारंपरिक फ़सलों/अनाजों, फलों व अन्य सब्ज़ियों के उत्पादन व उपभोग में कमी आई, और इस प्रक्रिया में खाद्य और पोषण सुरक्षा प्रभावित हुई है। इसके अतिरिक्त, गहन, एकधान्य कृषि प्रथाओं से भूमि, जल और उनसे प्राप्त खाद्य की गुणता निम्नीकृत होती है, जिसके कारण खाद्य और पोषण सुरक्षा की समस्या चिरस्थायी हो सकती है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. सतत विकास लक्ष्यों को कार्यान्वित करने के लिए और भुखमरी को पूरी तरह मिटाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकधान्य कृषि प्रथाएँ अपरिहार्य हैं, भले ही इनसे कुपोषण का समाधान न हो। 2. कुछ ही फ़सलों पर निर्भरता से मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए नकारात्मक परिणाम होते हैं। 3. खाद्य आयोजना विषयक सरकारी नीतियों में पोषण सुरक्षा का समावेशन आवश्यक है। 4. वर्तमान एकधान्य कृषि प्रथाओं के लिए किसान अनेक तरीकों से उपदान (सब्सिडी) और सरकार द्वारा अनाजों के लिए दी जाने वाली लाभप्रद कीमतें प्राप्त करते हैं और इसलिए वे फ़सल विविधता पर विचार करने के लिए प्रवृत्त नहीं होते। उपर्युक्त में से कौन-कौन सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

  1. केवल 1, 2 और 4

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 3 और 4

  4. 1, 2, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 2 और 3

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 और 4 की जाँच: कथन 1 एकधान्य कृषि को 'अपरिहार्य' बताता है जो परिच्छेद की आलोचना के विपरीत है; कथन 4 में 'सब्सिडी' और 'लाभप्रद कीमतों' का बाहरी उल्लेख है जो परिच्छेद में नहीं है ⇒ 1 और 4 अमान्य हैं। पूर्वधारणा 2 की जाँच: केवल प्रधान खाद्यान्नों और एकधान्य कृषि पर निर्भरता से कुपोषण (मानव स्वास्थ्य) बढ़ता है और भूमि व जल (पारिस्थितिकी तंत्र) की गुणता घटती है ⇒ 2 वैध है। पूर्वधारणा 3 की जाँच: चूँकि केवल खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने से कुपोषण हल नहीं हुआ, अतः खाद्य नीतियों में पोषण सुरक्षा का समावेशन आवश्यक है ⇒ 3 वैध है। परिणाम: केवल पूर्वधारणाएँ 2 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र