UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 41

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 वैज्ञानिकों ने वसंत-गवाक्ष — शीतऋतु से लेकर फ़सल आने के मौसम तक की अंतरण अवधि का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कम बर्फ़ वाली अपेक्षाकृत गर्म शीतऋतु के परिणामस्वरूप वसंत घटनाओं के बीच अपेक्षाकृत दीर्घ पश्चता अवधि और दीर्घकालिक वसंत-गवाक्ष घटित हुए। वसंत की समय-सारणी के इस परिवर्तन से कृषि, मत्स्य-पालन और पर्यटन पारिस्थितिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित होते हैं। चूँकि बर्फ़ कुछ पहले ही पिघल जाती है, इसलिए पक्षी वापस नहीं लौटते, जिससे वसंत काल की पारिस्थितिक घटनाएँ देर से होती हैं या उनकी अवधि में बढ़ोतरी होती है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भूमंडलीय तापन के कारण वसंत पहले आने लगा है और अधिक लंबे समय तक रहता है। 2. वसंत का पहले आना और लंबे समय तक रहना पक्षी समष्टि के लिए अच्छा नहीं है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल 1

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद में 'कम बर्फ़ वाली अपेक्षाकृत गर्म शीतऋतु' और 'बर्फ़ कुछ पहले ही पिघल जाती है' को बसंत के पहले आने और 'दीर्घकालिक वसंत-गवाक्ष' (लंबे समय तक रहने) से जोड़ा गया है ⇒ पूर्वधारणा 1 सही है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद केवल यह कहता है कि पक्षी वापस नहीं लौटते जिससे वसंत की पारिस्थितिक घटनाओं में देरी होती है, परंतु यह नहीं कहता कि यह पक्षी समष्टि के लिए हानिकारक है ⇒ पूर्वधारणा 2 सही नहीं है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 सही है। सही उत्तर: (a) केवल 1

उत्तर समझाने वाला चित्र