Civil Services Examination · प्रश्न 42
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 नाइट्रोजन उपयोग दक्षता — इसकी माप कि कोई पौधा उगने में नाइट्रोजन की कितनी मात्रा का उपयोग करता है, इसके विरुद्ध कि पीछे प्रदूषण के रूप में क्या बचता है — के एक वैश्विक विश्लेषण में बताया गया है कि बहुत अधिक उर्वरक इस्तेमाल करने से जलमार्गों और वायु में प्रदूषण बढ़ेगा। एक अध्ययन में कहा गया है कि वर्तमान में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता का वैश्विक औसत लगभग 0.4 है, इसका यह अर्थ है कि खेत में मिलाए गए कुल नाइट्रोजन का 40 प्रतिशत उगाई गई फ़सल में जाता है, जबकि 60 प्रतिशत वायुमंडल में खो जाता है। विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या का पोषण उस फ़सल से होता है जो उच्च फ़सल उत्पादन पाने के लिए संश्लिष्ट नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों के उपयोग से उगाई गई है। पादपों को बढ़ने के लिए जितनी नाइट्रोजन चाहिए वे ले लेते हैं, और अतिरिक्त नाइट्रोजन भूमि, जल और वायु में रह जाता है। इसके परिणामस्वरूप नाइट्रस ऑक्साइड का बहुत अधिक उत्सर्जन होता है, जो एक प्रबल ग्रीनहाउस गैस और ओज़ोन अवक्षयकारी गैस है, और अन्य प्रकार का नाइट्रोजन प्रदूषण होता है, जिनमें झीलों और नदियों का सुपोषण (यूट्रोफ़िकेशन) और नदी जल का संदूषण शामिल है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद में निहित सर्वाधिक तर्कसंगत, युक्तियुक्त और निर्णायक संदेश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) खाद्य उत्पादन और पर्यावरण दोनों के लिए नाइट्रोजन का अधिक दक्ष उपयोग अनिवार्य है।
मुख्य विचार: परिच्छेद का मुख्य विषय 'नाइट्रोजन उपयोग दक्षता' (वर्तमान में केवल 0.4) है — नाइट्रोजन उर्वरक विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या के पोषण हेतु आवश्यक हैं, किंतु 60% अतिरिक्त नाइट्रोजन पर्यावरण को प्रदूषित करता है। विकल्प a का मूल्यांकन: अतः खाद्य उत्पादन बनाए रखने और पर्यावरण प्रदूषण रोकने — दोनों के लिए नाइट्रोजन का अधिक दक्ष उपयोग अनिवार्य है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: विकल्प (b) केवल एक पक्ष देखता है; (c) और (d) में फ़सल बदलने या कृषि-वानिकी की बात है जिनका परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन (a) परिच्छेद के निर्णायक संदेश को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (a) खाद्य उत्पादन और पर्यावरण दोनों के लिए नाइट्रोजन का अधिक दक्ष उपयोग अनिवार्य है।
