UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 51

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 कृषि भूमियों के साथ-साथ ग़ैर-कृषि भूमियों (वनों, आर्द्र भूमियों, चरागाहों, आदि जैसी कृषीतर पद्धतियों) को खाद्य का स्रोत बनाना खाद्य उपभोग के प्रति एक तंत्रानुसारी उपागम को सुकर बनाता है। यह ग्रामीण और जनजातीय समुदायों को पूरे वर्ष निर्वाह करने और नैसर्गिक आपदाओं तथा मौसम के कारण होने वाली कृषिजन्य खाद्य की कमियों से बचे रहने में सहायक होता है। चूँकि, वार्षिक फ़सलों की अपेक्षा, प्रतिकूल मौसम दशाओं में वृक्षों में पनपने की प्रायः अधिक क्षमता होती है, फ़सल न होने के कारण हुए खाद्य के अभाव की अवधियों में वन-आधारित खाद्य प्रायः एक सुरक्षा जाल प्रदान करते हैं; वन-आधारित खाद्य मौसमी फ़सल उत्पादन अंतरालों के बीच भी महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा दिए गए सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?

  1. ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों और समुदाय के स्वामित्व वाली ज़मीनों के अन्य वृक्षों को खाद्य देने वाले वृक्षों से बदल देना चाहिए।

  2. भारत में वर्तमान परंपरागत कृषि प्रथा से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।

  3. भारत में ग़रीबों की मदद के लिए बंजर भूमियों और निम्नीकृत क्षेत्रों को कृषि-वानिकी पद्धतियों में बदल देना चाहिए।

  4. परंपरागत कृषि के अतिरिक्त अथवा उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र भी विकसित किए जाने चाहिए।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) परंपरागत कृषि के अतिरिक्त अथवा उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र भी विकसित किए जाने चाहिए।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद कृषि भूमियों के साथ-साथ ग़ैर-कृषि पारिस्थितिक तंत्रों (वन, आर्द्र भूमि, चरागाह) को खाद्य स्रोत के रूप में उपयोग करने का समर्थन करता है। विकल्प d का मूल्यांकन: परंपरागत कृषि के अतिरिक्त या उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र विकसित करना सीधे परिच्छेद के मुख्य विचार को व्यक्त करता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: अन्य वृक्षों को हटाना (a), खाद्य सुरक्षा को असंभव बताना (b) या बंजर भूमि का रूपांतरण (c) परिच्छेद में उल्लेखित नहीं हैं। परिणाम: कथन (d) सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत संदेश है। सही उत्तर: (d) परंपरागत कृषि के अतिरिक्त अथवा उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र भी विकसित किए जाने चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र