Civil Services Examination · प्रश्न 53
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 उच्च गुणवत्ता की विद्यालयी शिक्षा के लाभ तभी प्राप्त होते हैं, जब विद्यार्थी शिक्षा पूरी कर गेटवे कौशल प्राप्त करने के उपरांत विद्यालय छोड़ते हैं। जैसे कोई दौड़ने से पहले चलना सीखता है, उसी तरह कोई आधारभूत कौशलों को प्राप्त करने के बाद ही उच्चतर कौशलों को प्राप्त करता है। ज्ञान अर्थव्यवस्था के आगमन से नई चुनौतियाँ सामने आई हैं, और अशिक्षित कार्यबल रखने के गंभीर दुष्परिणामों में से एक यह है कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ कदम मिला कर चलने में अक्षम होंगे। प्राथमिक स्तर पर सशक्त अधिगम की बुनियाद बनाए बिना, उच्चतर शिक्षा या कौशल विकास में कोई उन्नति नहीं हो सकती। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) विश्व-शक्ति बनने के लिए, भारत को सार्वभौमिक गुणवत्ता शिक्षा में निवेश करने की आवश्यकता है।
मुख्य विचार: वैश्विक ज्ञान अर्थव्यवस्था के साथ कदम मिलाकर चलने और उच्चतर कौशल पाने के लिए प्राथमिक व विद्यालयी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मज़बूत बुनियाद अनिवार्य है। विकल्प a का मूल्यांकन: विश्व-शक्ति बनने के लिए सार्वभौमिक गुणवत्ता शिक्षा में निवेश करना परिच्छेद के मर्म को सटीक रूप से व्यक्त करता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: विकल्प (b) नकारात्मक अतिशयोक्ति है; (c) प्राथमिक शिक्षा की बुनियाद के विपरीत उच्चतर शिक्षा पर ज़ोर देता है; (d) माता-पिता की निरक्षरता का परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन (a) परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (a) विश्व-शक्ति बनने के लिए, भारत को सार्वभौमिक गुणवत्ता शिक्षा में निवेश करने की आवश्यकता है।
