UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 71

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 भारत में, यद्यपि बेरोज़गारी दर अर्थव्यवस्था के अल्प निष्पादन हेतु बार-बार प्रयुक्त किया जाने वाला मानदंड है, फिर भी स्कूल और कॉलेज में बढ़ते नामांकन की दशाओं के अंतर्गत, इससे ग़लत तस्वीर चित्रित होती है। बताई गई बेरोज़गारी दर प्रभावी रूप से उन युवा भारतीयों के अनुभव पर आधारित है, जिन्हें उच्चतर रोज़गार चुनौतियों का सामना करना होता है और जो अधिक उम्र वाले समकक्षों की अपेक्षा सही कार्य के लिए प्रतीक्षा करने में अधिक तत्परता दिखाते हैं। माध्यमिक अथवा उच्चतर शिक्षा वाले लोगों के लिए बेरोज़गारी की चुनौती कहीं अधिक है, और बढ़ते हुए शिक्षा के स्तर बेरोज़गारी की चुनौतियों को और बढ़ा देते हैं। इस परिच्छेद का लेखक जो कहना चाहता है, उसे निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक संभावित रूप में प्रतिबिंबित करता है?

  1. स्कूलों और कॉलेजों में नामांकन उच्च है लेकिन शिक्षा में गुणवत्ता का अभाव है।

  2. बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए।

  3. विशाल संख्या में बेरोज़गार लोगों को समायोजित करने के लिए कोई श्रम-गहनता वाले उद्योग नहीं हैं।

  4. शिक्षा प्रणाली को समुचित रूप से अभिकल्पित किया जाना चाहिए ताकि शिक्षित लोगों के लिए स्व-रोज़गार सुकर हो।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद स्पष्ट करता है कि भारत में बताई गई बेरोज़गारी दर युवा भारतीयों के बढ़ते शिक्षा स्तर और 'सही कार्य के लिए प्रतीक्षा करने की तत्परता' (उच्च आकांक्षाओं) पर आधारित है। विकल्प b का मूल्यांकन: अतः बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखना लेखक के आशय को सटीक रूप से दर्शाता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: शिक्षा की गुणवत्ता का अभाव (a), श्रम-गहन उद्योग (c) और स्व-रोज़गार (d) का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन (b) लेखक के आशय को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है। सही उत्तर: (b) बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र