Civil Services Examination · प्रश्न 73
निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 "राज्य का अंतिम लक्ष्य लोगों पर प्रभुत्व रखना नहीं है, न ही उनको डरा कर नियंत्रित रखना है; बल्कि ऐसा होना है जिसमें हर व्यक्ति भय से मुक्त हो, ताकि वह पूरी सुरक्षा के साथ, और खुद को या अपने पड़ोसी को क्षति पहुँचे बिना, जी सके व कार्य कर सके। मैं फिर दोहराता हूँ, राज्य का लक्ष्य बुद्धिसंगत प्राणियों को बुद्धिहीन पशुओं और मशीनों में बदल देना नहीं है। यह लक्ष्य है, उनके शरीरों को और उनके मन को सुरक्षापूर्वक कार्य करने में सुकर बनाना। यह लक्ष्य है, लोगों को स्वतंत्र विवेक के अनुसार जीने, और उसे व्यवहार में लाने की ओर ले जाना; ताकि वे अपनी शक्ति को घृणा, क्रोध और छल-कपट में नष्ट न करें, न ही एक-दूसरे के प्रति अन्यायपूर्वक कार्य करें।" उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पदों में से कौन-सा एक, राज्य के परम लक्ष्य को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) स्वतंत्रता
मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार राज्य का अंतिम लक्ष्य प्रभुत्व या भय नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को 'भय से मुक्त करना' और 'स्वतंत्र विवेक के अनुसार जीने और उसे व्यवहार में लाने की ओर ले जाना' है। विकल्प d का मूल्यांकन: प्रभुत्व व भय से मुक्ति और स्वतंत्र विवेक का प्रयोग करना समग्र रूप से 'स्वतंत्रता' (Liberty) को परिभाषित करता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: व्यक्ति सुरक्षा (a), शरीर व मन का कार्य करना (b) और अन्याय न करना (c) इस परम लक्ष्य (स्वतंत्रता) के सहायक अंग हैं। परिणाम: 'स्वतंत्रता' राज्य के परम लक्ष्य को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है। सही उत्तर: (d) स्वतंत्रता
