Civil Services Examination · प्रश्न 77
पाँच प्रत्याशियों P, Q, R, S और T के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। दो कथन सत्य हैं और एक कथन असत्य है। सत्य कथन : P और Q में से एक को नौकरी के लिए चुन लिया गया था। असत्य कथन : R और S में से कम-से-कम एक को नौकरी के लिए चुन लिया गया था। सत्य कथन : R, S और T में से अधिक-से-अधिक दो को नौकरी के लिए चुन लिया गया था। निम्नलिखित में से कौन-सा/से निष्कर्ष निकाला जा सकता है/निकाले जा सकते हैं? 1. कम-से-कम चार को नौकरी के लिए चुन लिया गया था। 2. S को नौकरी के लिए चुन लिया गया था। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) न तो 1, न ही 2
असत्य कथन का विश्लेषण: कथन 'R और S में से कम-से-कम एक को चुना गया था' असत्य है ⇒ इसका अर्थ है कि न तो R को और न ही S को चुना गया था। निष्कर्ष 2 की जाँच: चूँकि R और S दोनों नहीं चुने गए, अतः 'S को चुन लिया गया था' ग़लत है ⇒ निष्कर्ष 2 ग़लत है। निष्कर्ष 1 की जाँच: 5 प्रत्याशियों में से जब R और S चुने ही नहीं गए, तो अधिकतम 2 या 3 ही चुने जा सकते हैं (4 कभी नहीं) ⇒ निष्कर्ष 1 ('कम-से-कम चार') भी ग़लत है। परिणाम: न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 निकाला जा सकता है। सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
