Civil Services Examination · प्रश्न 11
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्रवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है। हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं। इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है।
मुख्य विचार: परिच्छेद में वर्णित क्षेत्र-विशिष्ट जलवायु चुनौतियों और उत्सर्जन कम करने के अवसरों का संश्लेषण करें। परिच्छेद विश्लेषण: तटवर्ती राज्यों, सूखे जिलों, हिमालयी क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय/अपतट भागों की अपनी विशिष्ट चुनौतियाँ व पवन ऊर्जा के सुयोग हैं, जिन पर लक्ष्य बनाते समय विचार आवश्यक है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) और (c) राज्य बनाम केंद्र के उत्तरदायित्व की बात करते हैं (परिच्छेद में नहीं); (b) निराशावादी कथन है। निष्कर्ष: भारत को राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ बनानी चाहिए। सही उत्तर: (d) भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है।
