Civil Services Examination · प्रश्न 14
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है। जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं। अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों की भी आर्थिक असुरक्षा के बारे में चिंताग्रस्त होने की प्रवृत्ति होती है। II. गरीबी के उन्मूलन के परिणामस्वरूप देश में सामाजिक समानता और शान्ति हो सकती है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल I
मुख्य विचार: परिच्छेद 2 के कथनों के आधार पर दोनों पूर्वधारणाओं की जाँच करें। कथन I की जाँच: परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि जो लोग गरीबी रेखा के ठीक ऊपर हैं, वे भी स्वास्थ्य/संपत्ति जोखिम, बाज़ार में घट-बढ़ और रोज़गार अनिश्चितताओं के कारण अनेक आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं। अतः I वैध है। कथन II की जाँच: गरीबी उन्मूलन से सामाजिक समानता और शांति आने की बात परिच्छेद में नहीं कही गई है। अतः II अमान्य है। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा I वैध है। सही उत्तर: (a) केवल I
