Civil Services Examination · प्रश्न 13
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है। जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं। अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) असुरक्षा, गरीबी से भी बढ़ कर, वह मुख्य आर्थिक मुद्दा है, जिसका सरकारी नीतियों द्वारा अवश्य निराकरण किया जाना चाहिए।
मुख्य विचार: परिच्छेद 2 में व्यक्त मुख्य आर्थिक सन्देश की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: पहला वाक्य कहता है कि 'असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है' और अंतिम वाक्य कहता है कि अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) असुरक्षा को सामाजिक समस्या कहता है; (b) गरीबी को सामाजिक असमानता का कारण बताता है; (c) इसे अनियंत्रणीय संकट कहता है। निष्कर्ष: असुरक्षा, गरीबी से भी बढ़कर, मुख्य आर्थिक मुद्दा है जिसका सरकारी नीतियों द्वारा निराकरण किया जाना चाहिए। सही उत्तर: (d) असुरक्षा, गरीबी से भी बढ़ कर, वह मुख्य आर्थिक मुद्दा है, जिसका सरकारी नीतियों द्वारा अवश्य निराकरण किया जाना चाहिए।
