UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 31

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 दुर्भाग्यवश हमारे देश में परीक्षाओं के लिए शिक्षण और शिक्षा-प्राप्ति ही हमारी विशिष्टता हो गई है। किन्तु, समाज की नई माँगों और भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए समीक्षात्मक और स्वतंत्र चिंतन, कार्यकलाप से सीखने, उसी मुद्दे पर बहु-विद्या परिप्रेक्ष्यों से प्रश्न पूछने, तर्क निर्माण के लिए साक्ष्यों का उपयोग करने, और चिंतन और सुव्यक्तता की अपेक्षा है। उच्च शिक्षा को “या तो सरकारी नीतियों का मात्र अनुचर या लोक मनःस्थिति का निष्क्रिय उत्तरदाता” नहीं होना चाहिए। उच्च शिक्षा-प्राप्ति पूरी तौर पर यह है, कि कैसे चिंतन किया जाए, न कि क्या चिंतन किया जाए। शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

  1. भारत के पास अपने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संवर्धन हेतु पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

  2. देश में उच्च शिक्षण संस्थान सरकार के नियंत्रणाधीन नहीं होने चाहिए।

  3. उच्च शिक्षा हेतु कक्षा (क्लासरूम) उपागम को हटा देना चाहिए।

  4. कक्षा की पुनर्कल्पना और शिक्षण का पुनराविष्कार करना आवश्यक है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) कक्षा की पुनर्कल्पना और शिक्षण का पुनराविष्कार करना आवश्यक है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परीक्षा-केन्द्रित शिक्षण से समीक्षात्मक चिंतन की ओर उच्च शिक्षा के बदलाव के मुख्य विचार की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद कार्यकलाप से सीखने, स्वतंत्र चिंतन और 'कैसे चिंतन किया जाए' पर बल देते हुए स्पष्ट निष्कर्ष देता है कि 'शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है।' विकल्प उन्मूलन: संसाधनों की कमी (a), सरकारी नियंत्रण समाप्त करना (b), और कक्षा उपागम को पूरी तरह हटाना (c) परिच्छेद में नहीं हैं। निष्कर्ष: कक्षा की पुनर्कल्पना और शिक्षण का पुनराविष्कार करना आवश्यक है। सही उत्तर: (d) कक्षा की पुनर्कल्पना और शिक्षण का पुनराविष्कार करना आवश्यक है।

उत्तर समझाने वाला चित्र