UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 34

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है। जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है। इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है। तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है। हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है। बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. प्रत्येक देश में खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग को अपने उद्देश्यों और पद्धतियों को समाजों की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उससे संगत रूप में रखना चाहिए। II. समृद्धतर समाज, अपने कृषि उत्पादों के अप्रत्यक्ष उपयोग के कारण खाद्य सामग्रियों की कैलोरीयों में भारी हानि उठाने की ओर प्रवृत्त होते हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

  1. केवल I

  2. केवल II

  3. I और II दोनों

  4. न तो I और न ही II

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल II

व्याख्या

मुख्य विचार: जाँचें कि कौन-सी पूर्वधारणा परिच्छेद 2 द्वारा समर्थित है। कथन I की जाँच: खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग का परिच्छेद में कहीं उल्लेख नहीं है। अतः I अमान्य है। कथन II की जाँच: समृद्धतर समाज पशु उत्पादों का अधिक उपभोग करते हैं, जिसमें अनाज को चारे के रूप में अप्रत्यक्ष उपयोग करने से 84% से 95% तक कैलोरी की हानि होती है। अतः II वैध है। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा II वैध है। सही उत्तर: (b) केवल II

उत्तर समझाने वाला चित्र