UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 33

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है। जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है। इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है। तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है। हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है। बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

  1. समृद्धतर समाजों में अनाज-आधारित खाद्य के उपभोग को बढ़ाने के लिए एक लोक नीति की तत्काल आवश्यकता है।

  2. उत्पादन और उपयोग के आधार पर पशु-आधारित खाद्य, अनाज/पादप-आधारित खाद्य से काफी कम फलदायी है।

  3. हमारे दैनिक आहार में पशु-आधारित प्रोटीन का स्थान पादप-आधारित प्रोटीन को ले लेना चाहिए।

  4. किसी भी तीव्र परिवर्तनशील समाज में खाद्य उत्पादन और उपभोग में असमानता अपरिहार्य है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) उत्पादन और उपयोग के आधार पर पशु-आधारित खाद्य, अनाज/पादप-आधारित खाद्य से काफी कम फलदायी है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद 2 में कैलोरी-परिवर्तन के आँकड़ों द्वारा सिद्ध किए गए मुख्य मर्म की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: दाने और फलियों को पशु आहार में बदलना 'फलदायी होने से काफी दूर है' क्योंकि कुक्कुटों से केवल 16% और बड़े पशुओं से केवल 5–7% कैलोरी ही वापस मिलती है। विकल्प उन्मूलन: लोक नीति की तत्काल आवश्यकता (a), प्रोटीन का पूर्ण प्रतिस्थापन (c), और असमानता की अपरिहार्यता (d) परिच्छेद से परे हैं। निष्कर्ष: उत्पादन और उपयोग के आधार पर पशु-आधारित खाद्य, अनाज/पादप-आधारित खाद्य से काफी कम फलदायी है। सही उत्तर: (b) उत्पादन और उपयोग के आधार पर पशु-आधारित खाद्य, अनाज/पादप-आधारित खाद्य से काफी कम फलदायी है।

उत्तर समझाने वाला चित्र