Civil Services Examination · प्रश्न 41
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएँगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा। एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है। और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार उन्हें प्रोत्साहन देकर ही लाया जा सकता है।
मुख्य विचार: परिच्छेद 1 में व्यक्तियों के व्यवहारपरक परिवर्तन और प्रोत्साहन के बीच बताए गए मुख्य संबंध की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों के लिए भी आवश्यक है कि कंपनियाँ और सरकारें पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) 'केवल' घरेलू उत्सर्जन कहता है; (c) और (d) सस्ती वस्तुओं या विनिर्माण सब्सिडी की अप्रासंगिक बात करते हैं। निष्कर्ष: लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार उन्हें प्रोत्साहन देकर लाया जा सकता है। सही उत्तर: (b) लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार उन्हें प्रोत्साहन देकर ही लाया जा सकता है।
