Civil Services Examination · प्रश्न 43
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है। इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है। पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है। पूर्ति शृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं। पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं। सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है। एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत संवृद्धि के लिए उपयोगी हो सकती है।
मुख्य विचार: कच्चे माल के पुनः उपयोग और पुरानी बैटरियों के पुनर्चक्रण के पीछे निहित व्यावहारिक सन्देश की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: बढ़ते कच्चे माल के उपभोग, महँगे खनिजों और जटिल पूर्ति शृंखलाओं को देखते हुए 'सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है' — यही चक्रीय अर्थव्यवस्था (circular economy) है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a), (b) और (d) में चरम शब्दावली ('संभव नहीं', 'प्रत्येक क्षेत्र में तत्काल', 'अस्तित्व के लिए एकमात्र विकल्प') का प्रयोग है। निष्कर्ष: चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत संवृद्धि के लिए उपयोगी हो सकती है। सही उत्तर: (c) चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत संवृद्धि के लिए उपयोगी हो सकती है।
