Civil Services Examination · प्रश्न 44
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है। इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है। पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है। पूर्ति शृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं। पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं। सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है। एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. वाहन फैक्टरियाँ चक्रीय अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं। II. आर्थिक संवृद्धि खनिज संसाधनों के चक्रीय उपयोग से सुसंगत होती है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल II
मुख्य विचार: परिच्छेद 2 के आधार पर दोनों पूर्वधारणाओं की जाँच करें। कथन I की जाँच: परिच्छेद कहता है कि पुरानी बैटरियों को फैक्टरी में वापस भेजा जाना चाहिए (सुझाव), यह नहीं कहता कि वर्तमान वाहन फैक्टरियाँ पहले से ही चक्रीय अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं। अतः I अमान्य है। कथन II की जाँच: खनिजों (लिथियम, कोबाल्ट आदि) को पुनः प्राप्त कर नई बैटरियों में उपयोग करने का सुझाव यह मानता है कि आर्थिक संवृद्धि और खनिज संसाधनों का चक्रीय उपयोग परस्पर सुसंगत हैं। अतः II वैध है। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा II वैध है। सही उत्तर: (b) केवल II
