Civil Services Examination · प्रश्न 26
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष वैध है/हैं? 1. यद्यपि SARS-CoV-2 और HMPV, कुछ सीमा तक भिन्न जानपदिकरोग-विज्ञान वाले, सदृश विषाणु हैं, पूर्ववर्ती (SARS-CoV-2) एक विश्वमारी बन गया, क्योंकि यह विलक्षण था और अतीत में लोग इसके प्रभाव में नहीं आए थे। 2. मानव आबादी पर इन दो विषाणुओं का मूल रूप से भिन्न प्रभाव पड़ता है और इसलिए इनसे एक-समान रीति से नहीं निपटना चाहिए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 2
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद में दोनों विषाणुओं की तुलना के आधार पर निष्कर्षों की जाँच करें। कथन 1 की जाँच: कथन 1 इन्हें 'सदृश विषाणु' कहता है, जबकि परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि ये 'दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं' जिनकी लाक्षणिक विशेषताएँ और जानपदिकरोग-विज्ञान मूलतः भिन्न हैं ⇒ कथन 1 अवैध है। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार दोनों विषाणुओं की गंभीरता, प्रभावित जनसंख्या और दीर्घकालिक प्रभाव मूल रूप से भिन्न हैं, अतः इनसे एक-समान रीति से नहीं निपटना चाहिए ⇒ कथन 2 वैध है। परिणाम: केवल निष्कर्ष 2 वैध है। सही उत्तर: (b) केवल 2
