UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 28

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते। निम्नलिखित में से कौन-से कथन, उन तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्षों को प्रतिबिम्बित करते हैं, जो इस परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं? 1. ऐतिहासिक दृष्टि से, SARS-CoV-2 की तुलना में, HMPV के अध्ययनों का दीर्घ प्रलेखन उपलब्ध है। 2. ये दोनों विषाणु एक-दूसरे से भिन्न हैं और इसके फलस्वरूप इससे प्रभावित व्यक्तियों में सुस्पष्ट रूप से भिन्न परिणाम होते हैं। 3. इन दोनों विषाणुओं के दीर्घकालिक प्रभाव असमान होते हैं और यह उनके बीच एक महत्त्वपूर्ण विभेदक है। 4. ऋतु विशिष्टता इन दो विषाणुओं के बीच एक उभयनिष्ठ कारक है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2

  2. 1, 2 और 3

  3. 3 और 4

  4. केवल 1 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 1, 2 और 3

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के तथ्यों से चारों कथनों का मिलान करें। कथन 1 और 2 की जाँच: SARS-CoV-2 का पता 2019 में चला जबकि HMPV दशकों से ज्ञात है और इस पर बहुत अध्ययन हो चुका है (1 सही है)। दोनों भिन्न कुलों के हैं और प्रभावित लोगों में भिन्न परिणाम उत्पन्न करते हैं (2 सही है)। कथन 3 की जाँच: विशेष रूप से दीर्घ अवधि में दोनों के लक्षण भिन्न हैं और HMPV में दीर्घकालिक लक्षण नहीं रहते (3 सही है)। कथन 4 की जाँच: परिच्छेद में लिखा है 'SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है', अतः यह उभयनिष्ठ कारक नहीं बल्कि अंतर है ⇒ कथन 4 गलत है। परिणाम: कथन 1, 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (b) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र