UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 27

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते। उपर्युक्त परिच्छेद में, लेखक के आशय को निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिबिम्बित करते हैं? 1. इन दोनों विषाणुओं के वस्तुनिष्ठ विश्लेषण के लिए कार्यविधियाँ विकसित करना 2. इन दोनों विषाणुओं के बीच जानपदिकरोग-विज्ञानीय समानताएँ और भिन्नताएँ स्थापित करना 3. जब SARS-CoV-2 के साथ विश्लेषण किया जाए, तो HMPV के उपचारों की एक बेहतर समझ प्रस्तुत करना नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2

  2. 2 और 3

  3. 1 और 3

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के वास्तविक उद्देश्य की पहचान करें। कथन 1 और 3 की जाँच: परिच्छेद में न तो विश्लेषण की 'कार्यविधियाँ' विकसित करने की बात है (1 गलत है) और न ही HMPV के 'उपचारों' (remedies) का कोई उल्लेख है (3 गलत है)। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद दोनों विषाणुओं के बीच केवल मूलभूत भिन्नताएँ स्पष्ट करता है, जानपदिकरोग-विज्ञानीय 'समानताएँ' स्थापित नहीं करता ⇒ कथन 2 भी गलत है। परिणाम: दिए गए तीनों कथनों में से कोई भी लेखक के आशय को प्रतिबिम्बित नहीं करता है। सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर समझाने वाला चित्र