UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 31

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: भारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकिविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे। निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं? 1. कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को अपनाने से बड़े पैमाने पर होने वाली मितव्ययिता के कारण पश्चिमी देशों में कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है। 2. स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध किए गए वहनीय कृत्रिम मेधा साधन (AI tools), अधिक-से-अधिक छोटे किसानों तक कृत्रिम मेधा (AI) आधारित समाधानों को पहुँचाने में सहायता कर सकते हैं। 3. यद्यपि अब तक इसका विस्तार कम है, कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) का उपयोग करने वाले महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग क्षेत्र भारत में पहले से ही प्रयोग में हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. 1, 2 और 3

  2. केवल 2

  3. केवल 1 और 3

  4. केवल 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) केवल 2 और 3

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के कथनों के आधार पर तीनों पूर्वधारणाओं का परीक्षण करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद केवल यह कहता है कि अमेरिका और यूरोप में AI साधनों ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि प्रस्तावित करना आरंभ किया है; 'बड़े पैमाने की मितव्ययिता' (economies of scale) से उत्पादकता बढ़ने का उल्लेख नहीं है ⇒ 1 अवैध है। कथन 2 की जाँच: छोटे किसानों तक पहुँच के लिए भारतीय भाषाओं में वहनीय AI समाधान विकसित करने का सुझाव दिया गया है ⇒ 2 वैध है। कथन 3 की जाँच: प्रथम दो वाक्यों में स्पष्ट है कि विस्तार सीमित होने के बावजूद भारत में महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में AI का परिनियोजन प्रारंभ हो चुका है ⇒ 3 वैध है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 2 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (d) केवल 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र