Civil Services Examination · प्रश्न 32
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: भारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकिविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही नहीं है/हैं? 1. प्रौद्योगिकी-कुशल किसान भविष्य की कृषि प्रौद्योगिकी (AgTech) कंपनियों का संचालन करेंगे। 2. कृषि में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के उपयोग के लिए सरकारी कार्यक्रमों द्वारा परामर्शदात्री सेवाओं का विकास सहायक होगा। 3. अमेरिका और यूरोप में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) ने पारम्परिक कृषि पद्धतियों को प्रतिस्थापित कर दिया है। 4. तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक विश्लेषण में प्रयोग के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण पहले से ही एक वास्तविकता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1 और 3
दिया गया / अवधारणा: ध्यान दें कि प्रश्न में पूछा गया है कि कौन-से कथन 'सही नहीं हैं'। कथन 1 और 3 की जाँच: परिच्छेद में यह कहीं नहीं कहा गया है कि प्रौद्योगिकी-कुशल किसान AgTech कंपनियों का संचालन करेंगे (1 गलत है), और न ही यह कि अमेरिका व यूरोप में AI ने पारम्परिक कृषि को प्रतिस्थापित कर दिया है (3 गलत है)। कथन 2 और 4 की जाँच: सरकारी कार्यक्रमों द्वारा परामर्शदात्री सेवाओं का प्रसार सहायक होगा (2 सही है) और तत्काल सस्य-वैज्ञानिक विश्लेषण हेतु बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण पहले से ही हो रहा है (4 सही है)। परिणाम: कथन 1 और 3 सही नहीं हैं। सही उत्तर: (a) केवल 1 और 3
