UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 52

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी की पिछली लहरों ने, जिसमें ईमेल और परेशान करने वाले वॉइस मेनू सम्मिलित हैं, नौकरियाँ खोने की चिंताओं को बढ़ाया है, किन्तु ऐसा कार्यान्वित नहीं हुआ। तथापि कृत्रिम मेधा (AI) कुछ अलग कर सकती है। और यदि ऐसा होता है, तो इसके प्रभाव हितकारी हो सकते हैं। मानव अभिकर्ताओं को उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिसूचना (फीडबैक) का उपयोग करने जैसे सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करने के लिए सुलभ करवाया जा सकता है—और इस प्रकार क्षुब्ध ग्राहकों को सुनने में कम समय व्यतीत होगा! निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, दिए गए परिच्छेद के दृष्टिकोण को सर्वाधिक उपयुक्त रूप से प्रतिबिम्बित करता है?

  1. यदि कृत्रिम मेधा (AI) ग्राहक-सेवा को संभाल ले, तो मानव कार्मिकों के करने के लिए कोई काम नहीं बचेगा।

  2. क्षुब्ध करने वाले वॉइस मेनू और ईमेल मनुष्य के अतिरेक (human redundancy) को उस सीमा तक प्राप्त नहीं कर सके, जितना कृत्रिम मेधा (AI) कर सकता है।

  3. कृत्रिम मेधा (AI) से प्रभावित कार्यस्थल में मानव-हस्तक्षेप के मूल्य को अधिक संतुष्टिदायक कार्यों हेतु पुनःनिर्देशन के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

  4. ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी में पिछली लहरों के विपरीत, कृत्रिम मेधा (AI) ने कार्मिक-प्रतिस्थापन के लिए चेतावनी दी है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) कृत्रिम मेधा (AI) से प्रभावित कार्यस्थल में मानव-हस्तक्षेप के मूल्य को अधिक संतुष्टिदायक कार्यों हेतु पुनःनिर्देशन के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद में AI के प्रभाव पर लेखक के सकारात्मक दृष्टिकोण को व्यक्त करने वाले कथन का चयन करें। परिच्छेद का मुख्य विचार: लेखक के अनुसार AI के प्रभाव 'हितकारी हो सकते हैं' क्योंकि इससे मानव अभिकर्ताओं को सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों पर अधिक समय लगाने के लिए मुक्त किया जा सकता है। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) कहता है कि कोई काम नहीं बचेगा (गलत); (b) केवल मानव अतिरेक पर केंद्रित है; (d) 'पिछली लहरों के विपरीत' कहता है जबकि पिछली लहरों ने भी नौकरियाँ खोने की चिंता बढ़ाई थी। परिणाम: विकल्प (c) परिच्छेद के दृष्टिकोण को सर्वाधिक उपयुक्त रूप से प्रतिबिम्बित करता है। सही उत्तर: (c) कृत्रिम मेधा (AI) से प्रभावित कार्यस्थल में मानव-हस्तक्षेप के मूल्य को अधिक संतुष्टिदायक कार्यों हेतु पुनःनिर्देशन के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र