Civil Services Examination · प्रश्न 55
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: आसपास के गाँवों की गउएँ साझी ज़मीन पर चरने आई थीं, और अब भी वहाँ हवा में कुछ ठंडक भरी ताज़गी थी। होरी ने कई गहरी साँसें लीं और उसके जी में आया कि कुछ देर वहीं बैठ जाए, क्योंकि दिन के बाकी समय में उसे लू-लपट से मरना ही है। कई किसान ज़मीन के इस टुकड़े का पट्टा लिखाने को तैयार थे और अच्छी रकम की पेशकश कर चुके थे, पर ईश्वर भला करे राय साहब का कि उन्होंने साफ़ कह दिया कि यह ज़मीन चराई के लिए छोड़ दी गई है और किसी दाम पर भी उठाई नहीं जाएगी। यदि वह स्वार्थी ज़मींदारों जैसा होता, तो कहता गउएँ जाएँ भाड़ में, हमें रुपए मिलते हैं, तो क्यों छोड़ें। पर राय साहब अभी तक पुरानी मर्यादा निभाते आए हैं, और मानते हैं कि जो ज़मींदार अपनी प्रजाओं को न पाले, वह भी कोई आदमी है। निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं? 1. राय साहब की जोत की ज़मीन आजकल खेती के लिए उपयोग में नहीं लाई जा रही थी। 2. स्वभाव से, राय साहब दूसरे ज़मींदारों के जितना ही लालची थे। 3. इसका पता नहीं लगाया जा सकता है कि राय साहब चराई की ज़मीन पट्टे पर देकर कुछ पैसे बना सकते थे। 4. यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि राय साहब अपनी प्रजाओं को महत्त्व देते थे और उनकी जीविका की रक्षा करना चाहते थे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) 1, 2 और 3
दिया गया / अवधारणा: प्रश्न में पूछा गया है कि कौन-से कथन 'सही नहीं हैं'। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद में केवल 'ज़मीन के इस टुकड़े' (साझे चारागाह) को चराई के लिए छोड़ने की बात है, न कि राय साहब की संपूर्ण जोत की ज़मीन पर खेती न होने की ⇒ कथन 1 सही नहीं है। कथन 2 और 3 की जाँच: राय साहब स्वार्थी ज़मींदारों जैसे लालची नहीं थे (कथन 2 सही नहीं है)। किसानों ने पट्टे के लिए 'अच्छी रकम की पेशकश' की थी, अतः यह स्पष्ट पता चलता है कि वे पैसे बना सकते थे (कथन 3 सही नहीं है)। कथन 4 की जाँच: कथन 4 पूर्णतः सत्य है क्योंकि राय साहब अपनी प्रजाओं की देखभाल को अपना धर्म मानते थे। परिणाम: कथन 1, 2 और 3 सही नहीं हैं। सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
