Civil Services Examination · प्रश्न 53
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी की पिछली लहरों ने, जिसमें ईमेल और परेशान करने वाले वॉइस मेनू सम्मिलित हैं, नौकरियाँ खोने की चिंताओं को बढ़ाया है, किन्तु ऐसा कार्यान्वित नहीं हुआ। तथापि कृत्रिम मेधा (AI) कुछ अलग कर सकती है। और यदि ऐसा होता है, तो इसके प्रभाव हितकारी हो सकते हैं। मानव अभिकर्ताओं को उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिसूचना (फीडबैक) का उपयोग करने जैसे सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करने के लिए सुलभ करवाया जा सकता है—और इस प्रकार क्षुब्ध ग्राहकों को सुनने में कम समय व्यतीत होगा! दिए गए परिच्छेद के आधार पर निकाले गए निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं? 1. नई ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी के आगमन से निरपवाद रूप से नौकरी खोने का भय उत्पन्न हुआ था। 2. प्रायः यह पाया जाता है कि जब कतिपय कार्यों को प्रौद्योगिकी से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो नौकरी जाने की बजाय कर्मचारी नियोजन के वैकल्पिक माध्यमों (channels) का पता चलता है। 3. प्रौद्योगिकी का आगमन अपरिहार्य रूप से तनाव भरे परिणामों की ओर ले जाता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) 1 और 2
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के आधार पर तीनों निष्कर्षों का मूल्यांकन करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी की पिछली लहरों ने 'नौकरियाँ खोने की चिंताओं को बढ़ाया है' ⇒ कथन 1 सही है। कथन 2 की जाँच: नौकरियाँ जाने के बजाय मानव अभिकर्ताओं को 'सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों' (नियोजन के वैकल्पिक माध्यमों) में लगाया जा सकता है ⇒ कथन 2 सही है। कथन 3 की जाँच: कथन 3 कहता है कि प्रौद्योगिकी 'तनाव भरे परिणामों' की ओर ले जाती है, जो परिच्छेद के विपरीत है ('प्रभाव हितकारी हो सकते हैं... क्षुब्ध ग्राहकों को सुनने में कम समय व्यतीत होगा') ⇒ कथन 3 गलत है। परिणाम: निष्कर्ष 1 और 2 सही हैं। सही उत्तर: (d) 1 और 2
