Civil Services Examination · प्रश्न 21
परिच्छेद – 1: अपेक्षाकृत समृद्ध राज्यों की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वे कार्बन उत्सर्जन को कम करें और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में निवेश को प्रोत्साहित करें। ये वे राज्य हैं, जिनको बिजली उपलब्ध है, जिनका विकास अपेक्षाकृत तीव्र गति से हुआ है और जिनकी प्रति व्यक्ति आय अब उच्च है, जिस कारण वे भारत को पर्यावरण-अनुकूली बनाने का भार वहन करने हेतु सक्षम हुए हैं। दिल्ली, उदाहरण के लिए, इस रूप में मदद कर सकती है कि वह छतों के ऊपर सौर पैनल के प्रयोग से अपने स्वयं के उपयोग की स्वच्छ बिजली उत्पादित करे या वह निर्धन राज्यों को उनकी स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण करके भी मदद कर सकती है। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि राज्य विद्युत् बोर्ड, जो वितरण परिपथ-जाल (डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क) के 95% भाग को नियंत्रित करते हैं, अत्यधिक गहरे घाटे में डूबे हुए हैं। ये घाटे आगे राज्य के सेवा-प्रदाताओं (यूटिलिटीज़) को नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने से हतोत्साहित करते हैं क्योंकि नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना जीवाश्मी ईंधनों को अपनाने से अधिक महँगा है। निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक तार्किक और युक्तिसंगत पूर्वधारणा उपर्युक्त परिच्छेद से बनाई जा सकती है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) अपेक्षाकृत समृद्ध राज्यों को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित करने और अपनाने में अग्रणी होना चाहिए।
दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद कहता है कि समृद्ध राज्यों की प्रति व्यक्ति आय उच्च है और वे महँगी स्वच्छ ऊर्जा का भार उठाने में सक्षम हैं। पूर्वधारणा की पहचान: समृद्ध राज्यों को स्वच्छ ऊर्जा निवेश और उत्सर्जन कटौती के लिए ज़िम्मेदार ठहराने के पीछे यही पूर्वधारणा है कि उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन और अपनाने में अग्रणी होना चाहिए। अन्य विकल्प: (b) में 'सदा निर्भर' अतिशयोक्तिपूर्ण है; (c) पाठ के विपरीत है क्योंकि नवीकरणीय ऊर्जा अधिक महँगी बताई गई है; (d) का उल्लेख नहीं है। परिणाम: विकल्प (a) सर्वाधिक तार्किक पूर्वधारणा है। सही उत्तर: (a) अपेक्षाकृत समृद्ध राज्यों को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित करने और अपनाने में अग्रणी होना चाहिए।
