UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 22

परिच्छेद – 2: 'स्टेंच ऑफ़ केरोसीन', ग्रामीण पृष्ठभूमि में सजाई गई, अनेक वर्षों से विवाहित किंतु निःसंतान दम्पति गुलेरी और मानक की कहानी है। मानक की माँ खानदान के नाम को आगे जारी रखने हेतु एक पोता पाने के लिए तड़प रही है। अतः वह गुलेरी की गैर-मौजूदगी में मानक का पुनर्विवाह करा देती है। मानक को, जो अनिच्छुक और निष्क्रिय दर्शक सा बना रहता है, इस बीच उसका एक मित्र सूचित करता है कि गुलेरी ने पति के दूसरे विवाह की बात सुनकर अपने कपड़ों पर केरोसीन डाल कर आग लगा ली थी। इससे मानक का दिल टूट जाता है और वह एक मुर्दा इन्सान की तरह जीवन व्यतीत करने लगता है! जब उसकी दूसरी पत्नी एक पुत्र को जन्म देती है, तो मानक बच्चे को बहुत देर तक घूरता रहता है और फिर फूट पड़ता है, "इसे यहाँ से दूर करो! इससे केरोसीन की दुर्गंध आती है!" यह संवेदनशील समस्या-आधारित कहानी पाठकों को किसके बारे में जागरूक करने का प्रयास करती है?

  1. पुरुषवाद (मेल शोविनिज़्म) और अन्यगमन (इनफ़िडेलिटी)

  2. प्यार और विश्वासघात

  3. महिलाओं के लिए विधिक संरक्षण की कमी

  4. पितृतंत्रात्मक मनोवृत्ति का प्रभाव

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) पितृतंत्रात्मक मनोवृत्ति का प्रभाव

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: कहानी में गुलेरी और मानक सुखी विवाहित दम्पति हैं, किंतु मानक की माँ 'खानदान के नाम को आगे बढ़ाने हेतु पोता पाने' के लिए उसका दूसरा विवाह करा देती है। मूल कारण का विश्लेषण: वंश चलाने के लिए पुत्र/पोते की लालसा पितृतंत्रात्मक मनोवृत्ति (patriarchal mindset) का परिणाम है, जो गुलेरी और मानक दोनों का जीवन नष्ट कर देती है। अन्य विकल्प: मानक स्वयं अनिच्छुक और दुःखी है, अतः यह पुरुषवाद या बेवफाई (a) नहीं है; विधिक संरक्षण (c) की चर्चा नहीं है। परिणाम: यह कहानी पितृतंत्रात्मक मनोवृत्ति के प्रभाव के प्रति जागरूक करती है। सही उत्तर: (d) पितृतंत्रात्मक मनोवृत्ति का प्रभाव

उत्तर समझाने वाला चित्र