UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 25

परिच्छेद – 5: वनों में बड़े झुण्डों में रहने वाले फ्लेमिंगो सामाजिक और अत्यंत निष्ठावान होते हैं। वे समूह संगम नृत्य करते हैं। नर और मादा पक्षी अपने चूज़ों से बहुत प्यार करते हैं, और जब नर और मादा दोनों भोजन की तलाश में दूर उड़ जाते हैं तब सुरक्षा के लिए उन चूज़ों को क्रेशों (crèches) में एकत्र रख जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सबसे तर्कसंगत उपनिगमन (कोरोलरी) है?

  1. सभी स्पीशीज़ के पक्षियों में सामूहिक नीडन (मास नेस्टिंग) अनिवार्य है ताकि उनकी संततियाँ पूरी तरह जीवित बनी रहें।

  2. सिर्फ़ पक्षियों में सामाजिक व्यवहार विकसित करने की क्षमता होती है अतः वे अपने चूज़ों को सुरक्षापूर्वक पालने के लिए सामूहिक नीडन अपना सकते हैं।

  3. कुछ स्पीशीज़ के पक्षियों में सामाजिक व्यवहार, असुरक्षित विश्व में जीवित बने रहने की विषमताओं को बढ़ा देता है।

  4. सभी स्पीशीज़ के पक्षी अपने चूज़ों को सामाजिक व्यवहार और निष्ठा सिखाने के लिए क्रेशों (crèches) की स्थापना करते हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) कुछ स्पीशीज़ के पक्षियों में सामाजिक व्यवहार, असुरक्षित विश्व में जीवित बने रहने की विषमताओं को बढ़ा देता है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: फ्लेमिंगो झुण्डों में सामाजिक व्यवहार दिखाते हैं और भोजन की तलाश में जाते समय चूज़ों की सुरक्षा के लिए उन्हें क्रेशों (crèches) में रखते हैं। अतिवादी विकल्पों का निरसन: विकल्प (a), (b) और (d) में 'सभी स्पीशीज़' और 'सिर्फ़ पक्षियों' जैसे अतिवादी शब्दों का प्रयोग है जो केवल फ्लेमिंगो के उदाहरण से सिद्ध नहीं होते। चरण 3 (उपनिगमन (c) की पुष्टि): फ्लेमिंगो का उदाहरण दर्शाता है कि कुछ पक्षी प्रजातियों में सामाजिक व्यवहार असुरक्षित वातावरण में उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ाता है। परिणाम: विकल्प (c) सबसे तर्कसंगत उपनिगमन है। सही उत्तर: (c) कुछ स्पीशीज़ के पक्षियों में सामाजिक व्यवहार, असुरक्षित विश्व में जीवित बने रहने की विषमताओं को बढ़ा देता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र