Civil Services Examination · प्रश्न 26
परिच्छेद – 6: बहुत बड़ी संख्या में ऐसे भारतीय नागरिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जिनके बैंक खाते नहीं हैं। ये वित्तीय और प्रकार्यात्मक (फंक्शनल) रूप से अशिक्षित हैं, और प्रौद्योगिकी के साथ इनका अनुभव नगण्य है। एक विशेष क्षेत्र में, जहाँ महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारन्टी योजना (MGNREGS) के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के रूप में मज़दूरी सीधे निर्धनों को दी जानी होती है, एक अनुसंधानपरक अध्ययन किया गया। यह पाया गया कि मज़दूरी प्राप्त करने वाले प्रायः यह मान लेते हैं कि इस प्रक्रिया में गाँव के नेता की मध्यस्थता आवश्यक है, जैसा कि पूर्व में कागज़ों पर आधारित व्यवस्था में होता था। इस अनुसंधानपरक अध्ययन के अंतर्गत, कम-से-कम एक बैंक खाता रखने का दावा करने वाले परिवारों में से एक-तिहाई से अधिक परिवारों ने बताया कि वे अभी भी MGNREGS की मज़दूरी नकद रूप में सीधे गाँव के नेता से प्राप्त कर रहे हैं। उपर्युक्त परिच्छेद में निहित सर्वाधिक तार्किक, तर्कसंगत और महत्त्वपूर्ण सन्देश क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) ग्रामीण निर्धनों को वित्तीय साक्षरता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
दिया है / मुख्य विचार: मज़दूरी के सीधे इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की व्यवस्था के बावजूद, बैंक खाता रखने वाले एक-तिहाई से अधिक परिवार अभी भी गाँव के नेता के माध्यम से नकद मज़दूरी ले रहे थे। मूल कारण: परिच्छेद इसका कारण ग्रामीणों का वित्तीय और प्रकार्यात्मक रूप से अशिक्षित होना तथा तकनीक का अनुभव न होना बताता है। अन्य विकल्प: (a) और (b) योजना के उद्देश्य के विपरीत हैं; (c) गलत है क्योंकि लक्ष्य सीधे निर्धनों तक भुगतान पहुँचाना ही था। परिणाम: मुख्य सन्देश यह है कि ग्रामीण निर्धनों को वित्तीय साक्षरता उपलब्ध कराना आवश्यक है। सही उत्तर: (d) ग्रामीण निर्धनों को वित्तीय साक्षरता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
