UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 23

परिच्छेद – 3: सरकार का चरम लक्ष्य डराकर शासन करना या नियंत्रण करना नहीं है, और न ही आज्ञाकारिता की अपेक्षा रखना है, बल्कि उसके विपरीत, प्रत्येक व्यक्ति को डर से मुक्त करना है जिससे वह हर तरह से संभव सुरक्षित जीवन जी सके। दूसरे शब्दों में लोगों के, बिना खुद को या दूसरों को हानि पहुँचाए, अस्तित्व बनाए रखने और काम करने के नैसर्गिक अधिकार को सशक्त करना है। सरकार का उद्देश्य लोगों को विवेकशील व्यक्तियों से बदल कर उन्हें पशु या कठपुतलियाँ बनाना नहीं है। सरकार को इस प्रकार सहायक होना चाहिए कि लोग सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी बुद्धि और शरीर को विकसित करने और मुक्त हो कर अपने विवेक का प्रयोग करने में समर्थ बन सकें। निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और युक्तिसंगत अनुमान (इनफेरेंस) उपर्युक्त परिच्छेद से निकाला जा सकता है?

  1. सरकार का वास्तविक लक्ष्य नागरिकों की सामाजिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता सुरक्षित करना है।

  2. सरकार का प्राथमिक सरोकार अपने सभी नागरिकों को पूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

  3. सर्वश्रेष्ठ सरकार वह है जो नागरिकों को जीवन के सभी विषयों में पूर्ण स्वतंत्रता देती है।

  4. सर्वश्रेष्ठ सरकार वह है जो देश के लोगों को पूर्ण शारीरिक सुरक्षा प्रदान करती है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) सरकार का वास्तविक लक्ष्य नागरिकों की सामाजिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता सुरक्षित करना है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार सरकार का उद्देश्य डराकर कठपुतलियाँ बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को बिना किसी को हानि पहुँचाए काम करने और मुक्त होकर अपने विवेक का प्रयोग करने में समर्थ बनाना है। अतिवादी विकल्पों का निरसन: विकल्प (b), (c) और (d) में 'पूर्ण' (absolute) शब्द का अतिवादी प्रयोग है और वे केवल एक पहलू तक सीमित हैं। तार्किक अनुमान: भय से मुक्ति, कार्य करने का अधिकार और निर्बाध विवेक का प्रयोग नागरिकों की सामाजिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता को दर्शाता है। परिणाम: विकल्प (a) सर्वाधिक तार्किक और युक्तिसंगत अनुमान है। सही उत्तर: (a) सरकार का वास्तविक लक्ष्य नागरिकों की सामाजिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता सुरक्षित करना है।

उत्तर समझाने वाला चित्र