UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 41

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: पारदर्शिता और प्रतियोगिता को समाप्त करने से, क्रोनी-पूँजीवाद (क्रोनी-कैपिटलिज्म) मुक्त उद्यम, अवसर और आर्थिक प्रगति के लिए हानिकारक है। क्रोनी-पूँजीवाद, जिसमें धनाढ्य और प्रभावशाली व्यक्तियों पर यह आरोप लगता है कि उन्होंने भ्रष्टाचारी राजनीतिज्ञों को घूस देकर जमीन और प्राकृतिक संसाधन तथा विभिन्न लाइसेन्स प्राप्त किए हैं, अब एक प्रमुख मुद्दा बन गया है जिससे निपटने की जरूरत है। भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की संवृद्धि के लिए एक बहुत बड़ा खतरा मध्य-आय-जाल (मिडिल इन्कम ट्रैप) है जहाँ क्रोनी-पूँजीवाद अल्पतंत्रों (ओलिगार्कीज़) को निर्मित करता है जो संवृद्धि को धीमा कर देते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) निम्नलिखित में से कौनसा है?

  1. अपेक्षाकृत अधिक कल्याणकारी स्कीमों को आरंभ करने और चालू स्कीमों के लिए अपेक्षाकृत अधिक वित्त आबंटित करने की तत्काल आवश्यकता है

  2. आर्थिक विकास को अन्य माध्यमों से प्रोत्साहित करने एवं निर्धनों को लाइसेंस जारी करने का प्रयास किया जाना चाहिए

  3. वर्तमान में सरकार की कार्य-प्रणाली को और पारदर्शी तथा वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है

  4. हमें सेवा क्षेत्रक की जगह निर्माण क्षेत्रक का विकास करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) वर्तमान में सरकार की कार्य-प्रणाली को और पारदर्शी तथा वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है

व्याख्या

मुख्य विचार: तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) वह सीधा निष्कर्ष है जो परिच्छेद में वर्णित मूल समस्या का समाधान प्रस्तुत करे। मूल समस्या: क्रोनी-पूँजीवाद पारदर्शिता और प्रतियोगिता को समाप्त करता है तथा अल्पतंत्र (ओलिगार्कीज़) निर्मित कर आर्थिक प्रगति को धीमा करता है। तार्किक समाधान: इससे निपटने के लिए सरकार की कार्य-प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। परिणाम: विकल्प (c) सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन है। सही उत्तर: (c) वर्तमान में सरकार की कार्य-प्रणाली को और पारदर्शी तथा वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है

उत्तर समझाने वाला चित्र