UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 42

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: जलवायु अनुकूलन अप्रभावी हो सकता है यदि दूसरे विकास संबंधी सरोकारों के सन्दर्भ में नीतियों को अभिकल्पित नहीं किया जाता। उदाहरण के तौर पर, एक व्यापक रणनीति, जो जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में खाद्य सुरक्षा की अभिवृद्धि करने का प्रयास करती है, कृषि प्रसार, फसल विविधता, एकीकृत जल एवं पीड़क प्रबंधन और कृषि सूचना सेवाओं से सम्बन्धित समन्वित उपायों के एक समुच्चय को, सम्मिलित कर सकती है। इनमें से कुछ उपाय जलवायु परिवर्तन से और अन्य उपाय आर्थिक विकास से सम्बन्धित हो सकते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से कौनसा सर्वाधिक तर्कसंगत और निर्णायक निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. विकासशील देशों में जलवायु अनुकूलन जारी रखना कठिन है

  2. खाद्य सुरक्षा की अभिवृद्धि करना, जलवायु अनुकूलन की अपेक्षा कहीं अधिक जटिल विषय है

  3. प्रत्येक विकासात्मक क्रियाकलाप प्रत्यक्षतः या अप्रत्यक्षतः जलवायु अनुकूलन से जुड़ा है

  4. जलवायु अनुकूलन की दूसरे आर्थिक विकास विकल्पों के संबंध में परीक्षा की जानी चाहिए

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) जलवायु अनुकूलन की दूसरे आर्थिक विकास विकल्पों के संबंध में परीक्षा की जानी चाहिए

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के प्रथम और अंतिम वाक्यों के सार को समझें। परिच्छेद का प्रमाण: प्रथम वाक्य कहता है कि अन्य विकास सरोकारों के बिना जलवायु अनुकूलन अप्रभावी हो सकता है, तथा अंतिम वाक्य स्पष्ट करता है कि उपायों में जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास दोनों शामिल होते हैं। अन्य विकल्पों का निरसन: (a), (b) और (c) परिच्छेद के कथनों से परे या अतिवादी हैं। परिणाम: जलवायु अनुकूलन की दूसरे आर्थिक विकास विकल्पों के साथ समन्वय में परीक्षा की जानी चाहिए। सही उत्तर: (d) जलवायु अनुकूलन की दूसरे आर्थिक विकास विकल्पों के संबंध में परीक्षा की जानी चाहिए

उत्तर समझाने वाला चित्र