UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 44

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: पिछले दशक में, बैंकिंग क्षेत्र को, मुख्यतः मध्यवर्ग और उच्च मध्यवर्ग समाज को सेवा प्रदान करने वाले उच्च कोटि के स्वचालन और उत्पादों से पुनः संरचित किया गया है। आज बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के लिए ऐसे नए कार्यक्रम की आवश्यकता है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर न हो। उपर्युक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौनसा सन्देश अनिवार्यतः अंतर्निहित है?

  1. बैंकों के और अधिक स्वचालन और उत्पादों की आवश्यकता

  2. हमारी सम्पूर्ण लोक वित्त व्यवस्था की आमूल पुनर्संरचना की आवश्यकता

  3. बैंकिंग और गैर-बैंकिंग संस्थाओं का एकीकरण करने की आवश्यकता

  4. वित्तीय समावेशन को संवर्धित करने की आवश्यकता

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) वित्तीय समावेशन को संवर्धित करने की आवश्यकता

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम वाक्य के मूल आर्थिक संदेश को पहचानें। पाठ का विश्लेषण: पिछले दशक में बैंकिंग सेवाएं मुख्यतः मध्यवर्ग व उच्च मध्यवर्ग तक सीमित रहीं; आज ऐसी वित्तीय सेवाओं की आवश्यकता है 'जो आम आदमी की पहुंच से बाहर न हों'। संकल्पना की पहचान: आम आदमी को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना ही 'वित्तीय समावेशन' (Financial Inclusion) कहलाता है। परिणाम: अंतर्निहित संदेश वित्तीय समावेशन को संवर्धित करने की आवश्यकता है। सही उत्तर: (d) वित्तीय समावेशन को संवर्धित करने की आवश्यकता

उत्तर समझाने वाला चित्र