UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 47

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: किसी राज्य में कानूनी आदेशकों (इम्परेटिव्स) की प्रकृति उन प्रभावकारी मांगों के अनुरूप होती है जिनका राज्य को सामना करना पड़ता है, और यह, कि अपने क्रम में ये सामान्य रूप से उस रीति पर आश्रित होती हैं जिसमें समाज में वह आर्थिक शक्ति वितरित होती है जिस पर राज्य नियंत्रण करता है। यह कथन किसको निर्दिष्ट करता है?

  1. राजनीति और अर्थतंत्र के प्रतिवाद (ऐन्टिथीसिस) को

  2. राजनीति और अर्थतंत्र के पारस्परिक सम्बन्ध को

  3. राजनीति पर अर्थतंत्र की प्रधानता को

  4. अर्थतंत्र पर राजनीति की प्रधानता को

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) राजनीति और अर्थतंत्र के पारस्परिक सम्बन्ध को

व्याख्या

मुख्य विचार: वाक्य में राजनीतिक सत्ता (राज्य एवं कानूनी आदेशक) और आर्थिक शक्ति के बीच के संबंध का विश्लेषण करें। द्वि-दिशात्मक संबंध: एक ओर राज्य के कानूनी आदेशक समाज में आर्थिक शक्ति के वितरण पर आश्रित होते हैं, तो दूसरी ओर उस समाज पर राज्य नियंत्रण करता है। परिणाम: अतः यह कथन राजनीति और अर्थतंत्र के पारस्परिक संबंध को निर्दिष्ट करता है। सही उत्तर: (b) राजनीति और अर्थतंत्र के पारस्परिक सम्बन्ध को

उत्तर समझाने वाला चित्र