UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 48

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: भूमंडलीय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग 15 प्रतिशत कृषि प्रक्रियाओं से आता है। इसमें उर्वरकों से निकले नाइट्रस ऑक्साइड; पशुधन, चावल उत्पादन तथा खाद भण्डारण से निकली मीथेन तथा जैवमात्रा (बायोमास) को जलाने से निकली कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) सम्मिलित हैं, किन्तु मृदा-प्रबंधन प्रक्रियाओं से, घास के मैदानों (सवाना) को जलाने से तथा वनोन्मूलन से उत्सर्जित CO2 इसमें सम्मिलित नहीं है। वानिकी, भू-उपयोग तथा भू-उपयोग में परिवर्तन, प्रति वर्ष और-अधिक 17 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं जिसका तीन-चौथाई भाग उष्णकटिबंधीय वनोन्मूलन से आता है। बचा हुआ उत्सर्जन अधिकांशतः उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि (पीटलैंड) के अपवहन तथा जलाने से निकलता है। अमेजन (Amazon) के वर्षा-वन में जमा कार्बन की मात्रा के लगभग बराबर मात्रा विश्व की पीट-भूमियों में जमा है। निम्नलिखित में कौनसा, उपर्युक्त परिच्छेद से सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. संपूर्ण विश्व में यंत्र और रसायनों पर आधारित कृषि प्रथाओं के स्थान पर तत्काल जैव कृषि (ऑर्गैनिक फार्मिंग) अपनायी जानी चाहिए

  2. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है

  3. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या के कोई प्रौद्योगिकीय समाधान नहीं हैं

  4. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र, कार्बन प्रच्छादन के मुख्य स्थान हैं

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है

व्याख्या

मुख्य विचार: कृषि, वानिकी और भू-उपयोग से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के आंकड़ों से तार्किक निष्कर्ष निकालें। आंकड़ों का विश्लेषण: कृषि प्रक्रियाएं (15%) तथा वानिकी, भू-उपयोग परिवर्तन, वनोन्मूलन और पीट-भूमि दहन (17%) मिलकर वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लगभग 32% के लिए जिम्मेदार हैं। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) अतिवादी है ('तत्काल... संपूर्ण विश्व में'); (c) का उल्लेख नहीं है; (d) अपूर्ण सामान्यीकरण है। परिणाम: जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है। सही उत्तर: (b) जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है

उत्तर समझाने वाला चित्र