UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 46

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: मानव के लिए उपयुक्त, सरकार की प्रकृति और परिमाण को समझने के लिए यह आवश्यक है कि मानव के स्वभाव को समझा जाए। चूंकि प्रकृति ने उसे सामाजिक जीवन के लिए बनाया है, उसे उस स्थान के लिए भी युक्त किया है जिसे उसने नियत किया है। सभी परिस्थितियों में उसने उसकी नैसर्गिक आवश्यकताओं को उसकी व्यक्तिगत शक्तियों से बड़ा बनाया है। कोई भी एक व्यक्ति समाज की सहायता के बिना अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम नहीं है; और वही आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति पर क्रियाशील होकर समग्र रूप से उनको एक समाज के रूप में रहने के लिए प्रेरित करती हैं। निम्नलिखित में से कौनसा, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. प्रकृति ने मानव समाज में भारी विविधता का निर्माण किया है

  2. किसी भी मानव समाज को सदा उसकी आवश्यकताओं से कम मिलता है

  3. सामाजिक जीवन मानव का विशिष्ट लक्षण है

  4. विविध प्राकृतिक आवश्यकताओं ने मानव को सामाजिक प्रणाली की ओर बाध्य किया है

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) विविध प्राकृतिक आवश्यकताओं ने मानव को सामाजिक प्रणाली की ओर बाध्य किया है

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम दो वाक्यों में दिए गए कारण-प्रभाव संबंध को समझें। पाठ का विश्लेषण: प्रकृति ने मनुष्य की नैसर्गिक आवश्यकताओं को उसकी व्यक्तिगत शक्तियों से बड़ा बनाया है, और वे ही आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति को समाज के रूप में रहने के लिए प्रेरित/बाध्य करती हैं। अन्य विकल्पों की तुलना: विकल्प (a) और (b) परिच्छेद के अर्थ को बदल देते हैं तथा (d) संपूर्ण कारण-प्रभाव निष्कर्ष को सटीक रूप से व्यक्त करता है। परिणाम: विविध प्राकृतिक आवश्यकताओं ने मानव को सामाजिक प्रणाली की ओर बाध्य किया है। सही उत्तर: (d) विविध प्राकृतिक आवश्यकताओं ने मानव को सामाजिक प्रणाली की ओर बाध्य किया है

उत्तर समझाने वाला चित्र