Civil Services Examination · प्रश्न 43
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: जलीय चक्र में जैव-विविधता की भूमिका की समझ बेहतर नीति-निर्माण में सहायक होती है। जैव-विविधता शब्द अनेक किस्मों के पादपों, प्राणियों, सूक्ष्मजीवों को और उन पारितंत्रों को, जिसमें वे पाए जाते हैं, निर्दिष्ट करता है। जल और जैव-विविधता एक दूसरे पर निर्भर हैं। वास्तव में, जलीय चक्र से यह निश्चित होता है कि जैव-विविधता कैसे कार्य करती है। क्रम से, वनस्पति और मृदा जल के प्रवाह को निर्धारित करते हैं। हर एक गिलास जल जो हम पीते हैं, कम से कम उसका कोई अंश, मछलियों, वृक्षों, जीवाणुओं, मिट्टी और अन्य जीवों (ऑर्गेनिज़्म्स) से होकर गुज़रा होता है। इन पारितंत्रों से गुजरते हुए वह शुद्ध होता है और उपभोग के लिए उपयुक्त होता है। जल की पूर्ति एक महत्वपूर्ण सेवा है जो पर्यावरण प्रदान करता है। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) जैव-विविधता, प्रकृति की जल के पुनर्चक्रण की सामर्थ्य बनाए रखती है
मुख्य विचार: जैव-विविधता और जलीय चक्र के पारस्परिक संबंध से निकलने वाले मुख्य निष्कर्ष की पहचान करें। परिच्छेद का विश्लेषण: वनस्पति और मृदा जल के प्रवाह को निर्धारित करते हैं तथा विभिन्न जीवों व पारितंत्रों से गुजरते हुए जल शुद्ध एवं पुनर्चक्रित होकर उपभोग योग्य बनता है। अन्य विकल्पों का निरसन: (b) अतिवादी कथन है ('कम से कम उसका कोई अंश' को पूर्ण निषेध बनाता है); (c) में जल का उल्लेख नहीं है; (d) परिच्छेद से बाहर है। परिणाम: जैव-विविधता प्रकृति की जल के पुनर्चक्रण की सामर्थ्य बनाए रखती है। सही उत्तर: (a) जैव-विविधता, प्रकृति की जल के पुनर्चक्रण की सामर्थ्य बनाए रखती है
