UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 45

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: मलिन बस्तियों में सुरक्षित तथा संधारणीय सफ़ाई से महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, निजता तथा सम्मान के रूप में असीमित लाभ मिलता है। तथापि शहरी सफ़ाई पर बनने वाली अधिकतर योजनाओं और नीतियों में महिलाएं प्रतिलक्षित नहीं होतीं। यह तथ्य कि मैला ढोने की प्रथा आज भी अस्तित्व में है यह दिखाता है कि प्रवाही-फ्लश शौचालयों को बढ़ावा देने तथा शुष्क शौचालयों को बंद करने को लेकर अभी तक बहुत कुछ नहीं किया गया है। स्वच्छता के अधिकार की दिशा में बहुत बड़े पैमाने पर अधिक स्थायी और मजबूत अभियान शुरू किया जाना चाहिए। यह मुख्य रूप से मैला ढोने के उन्मूलन पर ध्यान केन्द्रित करने वाला होना चाहिए। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. शहरी सफ़ाई समस्या का पूर्ण निराकरण केवल मैला ढोने के उन्मूलन से ही किया जा सकता है। 2. शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित सफ़ाई व्यवहार की जागरूकता को अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 2

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के आधार पर दोनों कथनों की सत्यता परखें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद कहता है कि अभियान 'मुख्य रूप से' मैला ढोने के उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए (साथ ही महिलाओं को नीतियों में शामिल करना और प्रवाही-फ्लश शौचालय भी आवश्यक हैं); अतः 'पूर्ण निराकरण केवल... से ही' कहना गलत है। कथन 2 की जाँच: प्रवाही-फ्लश शौचालयों को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाने की बात कथन 2 का समर्थन करती है। परिणाम: केवल कथन 2 सही है। सही उत्तर: (b) केवल 2

उत्तर समझाने वाला चित्र