Civil Services Examination · प्रश्न 42
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—2 पूरे विश्व में सरकार में प्रादेशिकता की एक महत्त्वपूर्ण प्रवृत्ति रही है, जिसके परिणामस्वरूप 1990 के दशक से क्षेत्रों और समुदायों की ओर सत्ता का व्यापक अधोगामी हस्तांतरण होता रहा है। इस प्रक्रिया को, जिसके अन्तर्गत अवराष्ट्रीय (सब-नैशनल) स्तर पर नई राजनीतिक सत्ताएँ और निकाय बनते हैं तथा उनकी क्षमता और शक्ति में वृद्धि होती है, प्रति-विकास (डीवोल्यूशन) कहते हैं। प्रति-विकास की विशेषता है कि यह तीन घटकों से मिलकर बनता है, वे घटक हैं—राजनीतिक वैधता, सत्ता का विकेन्द्रीकरण और संसाधनों का विकेन्द्रीकरण। यहाँ राजनीतिक वैधता से आशय है निचले जनसमुदाय से विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया के लिए उठने वाली माँग, जिसमें विकेन्द्रीकरण के लिए एक राजनीतिक बल निर्मित करने की क्षमता होती है। कई मामलों में, आधारिक स्तर पर इसके लिए पर्याप्त राजनीतिक संघटन हुए बिना ही सरकार के ऊपरी स्तर से विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाती है, और ऐसे मामलों में विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया प्रायः अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पाती। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक, तर्कसंगत और विवेचनात्मक निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) प्रति-विकास को सफल होने के लिए ऐसे लोकतंत्र की अपेक्षा होती है, जिसमें निचले स्तर के लोगों की इच्छा की स्वतंत्र अभिव्यक्ति हो और आधारिक स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी हो।
मुख्य विचार: परिच्छेद बताता है कि जब आधारिक (ग्रासरूट) स्तर पर पर्याप्त राजनीतिक संघटन और निचले जनसमुदाय की माँग के बिना ऊपरी स्तर से विकेन्द्रीकरण किया जाता है, तो वह अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पाता। परिच्छेद विश्लेषण: अतः प्रति-विकास की सफलता के लिए निचले स्तर के लोगों की इच्छा की स्वतंत्र अभिव्यक्ति और आधारिक स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। विकल्प उन्मूलन: (a) 'जन नेताओं' का उल्लेख नहीं है; (b) ऊपरी स्तर से थोपने की बात परिच्छेद के विपरीत है; (d) 'क्षेत्रवाद की प्रबल भावना' मुख्य निष्कर्ष नहीं है। निष्कर्ष: विकल्प (c) सर्वाधिक तार्किक और विवेचनात्मक निष्कर्ष है। सही उत्तर: (c) प्रति-विकास को सफल होने के लिए ऐसे लोकतंत्र की अपेक्षा होती है, जिसमें निचले स्तर के लोगों की इच्छा की स्वतंत्र अभिव्यक्ति हो और आधारिक स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी हो।
