UPSC PYQPrelims 2017

Civil Services Examination · प्रश्न 43

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—3 हम डिजिटल काल में रहते हैं। डिजिटल सिर्फ ऐसी कोई चीज़ नहीं है जिसका उपयोग कार्यनीतिक रूप से और विशिष्ट तौर पर कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। हमारा यह प्रत्यक्ष-ज्ञान कि हम कौन हैं, और हमारे चारों ओर की दुनिया से हम किस प्रकार जुड़ते हैं, और वे तरीके जिनसे हम अपने जीवन, श्रम और भाषा के प्रभाव-क्षेत्रों को परिभाषित करते हैं, बड़े पैमाने पर डिजिटल प्रौद्योगिकियों द्वारा ही रचित हैं। डिजिटल हर जगह विद्यमान है और हवा की तरह अदृश्य है। हम डिजिटल व्यवस्थाओं के अंदर रहते हैं, हम अंतरंग गैजेटों (Gadgets) के साथ जीते हैं, हमारी पारस्परिक क्रियाएँ डिजिटल माध्यमों के द्वारा होती हैं, और डिजिटल की मौजूदगी तथा उसकी कल्पना ने हमारे जीवन को प्रभावशाली ढंग से पुनर्संरचित कर दिया है। डिजिटल, सिर्फ एक उपकरण मात्र होने से अधिक, वह दशा और सन्दर्भ है जो हमारे आत्म-बोध, समाज-बोध और शासन संरचना बोध के आकार और सीमाओं को परिभाषित करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और सारभूत सन्देश है, जो उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त किया गया है?

  1. डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर शासन की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

  2. डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है।

  3. हमारी रचनात्मकता और कल्पना को डिजिटल माध्यमों के बिना अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता।

  4. डिजिटल तंत्रों का उपयोग भविष्य में मानव के अस्तित्व के लिए अत्यावश्यक है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद डिजिटल प्रौद्योगिकी को मात्र एक उपकरण न मानकर हमारे जीवन, श्रम, भाषा और समाज को रचने वाली सर्वव्यापी दशा के रूप में चित्रित करता है। परिच्छेद विश्लेषण: चूँकि डिजिटल ने हमारे संपूर्ण जीवन को पुनर्संरचित कर दिया है, अतः डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की ही बात करना है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a), (c) और (d) में अतिवादी कथन ('सभी समस्याओं का समाधान', 'बिना अभिव्यक्त नहीं', 'अस्तित्व के लिए अत्यावश्यक') हैं जिनका परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। निष्कर्ष: डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है। सही उत्तर: (b) डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है।

उत्तर समझाने वाला चित्र