Civil Services Examination · प्रश्न 46
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—6 यह संभावना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग बढ़ते हुए पर्यावरणीय जोखिम में पड़ जाएँगे और फलस्वरूप प्रवसन के लिए विवश हो जाएँगे। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रवासियों की इस नई श्रेणी की पहचान अभी करनी है। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत शरणार्थी शब्द का एक सुस्पष्ट अर्थ होने के कारण, जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की परिभाषा और स्थिति पर कोई सर्वसम्मति नहीं है। यह बात अभी भी समझ से बाहर है कि जलवायु परिवर्तन प्रवसन के मूल कारण के रूप में कैसे कार्य करेगा। यदि जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की पहचान हो, तब भी उन्हें संरक्षण कौन प्रदान करेगा? जलवायु परिवर्तन के कारण जो अंतर्राष्ट्रीय प्रवसन होता है, उस पर कहीं अधिक बल दिया गया है। परंतु आवश्यकता है कि जलवायु-प्रभावित लोगों के, देशों के अंदर में हुए प्रवसन की भी पहचान की जाए ताकि उनकी समस्याओं को उचित प्रकार से दूर किया जा सके। उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) जलवायु परिवर्तन और प्रवसन के बीच सम्बन्ध अभी भी सही रूप में समझा नहीं गया है।
मुख्य विचार: परिच्छेद जलवायु-जनित प्रवसन की परिभाषा, कानूनी स्थिति और कार्य-कारण संबंध की समझ में मौजूद कमियों को रेखांकित करता है। परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद में स्पष्ट लिखा है: 'यह बात अभी भी समझ से बाहर है कि जलवायु परिवर्तन प्रवसन के मूल कारण के रूप में कैसे कार्य करेगा।' विकल्प उन्मूलन: (a) 'सामना नहीं कर पाएगा' अतिवादी है; (b) जलवायु परिवर्तन रोकने के उपायों पर चर्चा नहीं है; (c) 'सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारण' परिच्छेद में नहीं कहा गया है। निष्कर्ष: जलवायु परिवर्तन और प्रवसन के बीच सम्बन्ध अभी भी सही रूप में समझा नहीं गया है। सही उत्तर: (d) जलवायु परिवर्तन और प्रवसन के बीच सम्बन्ध अभी भी सही रूप में समझा नहीं गया है।
