Civil Services Examination · प्रश्न 44
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—4 IMF ने ध्यान दिलाया है कि एशिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष 'मध्यम-आय जाल (मिडिल-इन्कम ट्रैप)' में पड़ जाने का संकट बना हुआ है। इसका आशय यह है कि इन देशों की औसत आय, जो कि अब तक तेजी से बढ़ती रही है, एक बिन्दु से आगे बढ़ना बंद कर देगी—एक ऐसा बिन्दु जो कि विकसित पश्चिमी जगत् की आय से काफी कम है। IMF, आधारभूत संरचना से लेकर कमजोर संस्थाओं तक और अपर्याप्त रूप से अनुकूल समष्टि-आर्थिक (मैक्रोइकॉनॉमिक) दशाओं तक, मध्यम-आय जाल के कई कारणों की पहचान करता है—जिनमें से कोई भी आश्चर्यजनक नहीं है। परन्तु, IMF कहता है कि सर्वप्रमुख कारण उत्पादकता की वृद्धि में गिरावट है। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक, तर्कसंगत और विवेचनात्मक निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) किसी देश के मध्यम-आय अवस्था में पहुँच जाने से उसकी उत्पादकता में ह्रास होने का खतरा होता है, जिसके परिणामस्वरूप आय की वृद्धि रुक जाती है।
मुख्य विचार: परिच्छेद 'मध्यम-आय जाल' को एक ऐसे जोखिम के रूप में समझाता है जहाँ उत्पादकता वृद्धि में गिरावट के कारण औसत आय एक बिंदु से आगे बढ़ना बंद कर देती है। परिच्छेद विश्लेषण: किसी देश के मध्यम-आय अवस्था में पहुँचने पर उत्पादकता में गिरावट और आय के स्थिर हो जाने का 'संकट/खतरा' (risk) रहता है। विकल्प उन्मूलन: (b) 'संकट' को 'सामान्य विशेषता' बना देता है; (c) 'कोई आशा नहीं है' अतिवादी है; (d) वर्तमान निष्पादन को असंतोषजनक बताता है जो परिच्छेद में नहीं है। निष्कर्ष: विकल्प (a) सर्वाधिक तार्किक और सटीक निष्कर्ष है। सही उत्तर: (a) किसी देश के मध्यम-आय अवस्था में पहुँच जाने से उसकी उत्पादकता में ह्रास होने का खतरा होता है, जिसके परिणामस्वरूप आय की वृद्धि रुक जाती है।
