UPSC PYQPrelims 2020

Civil Services Examination · प्रश्न 3

परिच्छेद—3 जल के साथ एक सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि यह नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों से आता है। इसके बावजूद उसे, उनसे पृथक् माना जाता है। यद्यपि जल का प्रयोग एक संसाधन या वस्तु के रूप में किया जाता है, लोक नीति सदैव यह नहीं समझ पाती कि यह प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का एक हिस्सा है। अतएव जल प्रणाली निर्माण के प्रयास, जल की आपूर्ति में अभिवृद्धि के प्रयास हैं न कि पारिस्थितिक प्रणाली की क्षमताओं को मजबूत बनाने के। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

  1. रामसर समझौते के अंतर्गत नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों को संरक्षित किया जाना चाहिए।

  2. जल प्रणालियों के निर्माण का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए और आगे अभिवृद्धित किया जाना चाहिए।

  3. आर्द्रभूमियों को जल के मुक्त स्रोत के रूप में से कहीं अधिक प्रबलित करना चाहिए।

  4. जल की आपूर्ति निःशुल्क नहीं होनी चाहिए ताकि इसके दुरुपयोग और अति-उपयोग को रोका जा सके।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) आर्द्रभूमियों को जल के मुक्त स्रोत के रूप में से कहीं अधिक प्रबलित करना चाहिए।

व्याख्या

दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद लोक नीति की इस कमी को उजागर करता है कि जल को नदियों और आर्द्रभूमियों से अलग केवल एक संसाधन मान लिया जाता है। परिच्छेद विश्लेषण: जल प्रणाली निर्माण के प्रयास केवल जल आपूर्ति बढ़ाने पर केंद्रित रहते हैं, पारिस्थितिक तंत्र की क्षमताओं को मजबूत करने पर नहीं। अन्य विकल्पों का निरसन: रामसर समझौता (a) और निःशुल्क जल आपूर्ति (d) का उल्लेख नहीं है; (b) उसी नीतिगत दोष को दोहराता है जिसकी आलोचना की गई है। परिणाम: आर्द्रभूमियों को केवल जल के खुले स्रोत से कहीं अधिक, पारिस्थितिक तंत्र के रूप में प्रबलित किया जाना चाहिए। सही उत्तर: (c) आर्द्रभूमियों को जल के मुक्त स्रोत के रूप में से कहीं अधिक प्रबलित करना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र