Civil Services Examination · प्रश्न 4
परिच्छेद—4 हमारे निवेश निर्णयों में से सबसे महत्त्वपूर्ण होता है संपत्ति का विनिधान, और दुःख की बात है कि हम में से अधिकांश इस निर्णय को उतना महत्त्व नहीं देते जितना वांछित है। हम अपने भविष्य की पूर्वानुमेयता तलाशने के लिए अडिग हैं। हमारी सोच जोखिम-भरी संपत्तियों में निवेश के लिए अत्यधिक चपल एवं मूल्य क्षयण के प्रति अभिमुखित है। हम निवेश के अस्थिर प्रतिफल एवं नियंत्रण-लोप को भी पसंद नहीं करते। हम सोचते हैं कि हमारे धन का निष्क्रिय, अनुत्पादक रहना बेहतर है, पर वह सुरक्षित रहे। परंतु ऐसी कोई संपत्ति नहीं है जो जोखिम-मुक्त हो। हम अपने रोज़गार खो सकते हैं, हमारे घर अपना मूल्य खो सकते हैं, हमारे बैंक दिवालिये हो सकते हैं, हमारे बॉन्ड भुगतान से चूक सकते हैं, सरकार गिर सकती है और हमारे मन मुताबिक चुनी हुई कम्पनियों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। पर हम यह मानकर जीवन नहीं जी सकते कि ये सभी चरम घटनाएँ और वो भी सभी एक साथ घटित होने के लिए तैयार बैठी हैं। हम जानते हैं कि जोखिम के ये सभी चरम स्वरूप एक साथ प्रकट नहीं होंगे। निम्न कथनों में से कौन-सा एक परिच्छेद के लेखक द्वारा दी गई सलाह को श्रेष्ठ रूप से निहित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बाँटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।
दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद का प्रथम वाक्य ही कहता है कि 'संपत्ति का विनिधान (Asset allocation) हमारा सबसे महत्त्वपूर्ण निवेश निर्णय होता है।' परिच्छेद का तर्क: कोई भी संपत्ति पूर्णतः जोखिम-मुक्त नहीं है, किंतु सभी चरम जोखिम एक साथ घटित नहीं होते। लेखक की सलाह: डर के कारण धन को निष्क्रिय रखने के बजाय उसे विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में बाँटना चाहिए ताकि जोखिम कम हो सके। परिणाम: अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में बाँटकर जोखिम न्यूनीकृत करना ही लेखक की मुख्य सलाह है। सही उत्तर: (a) अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बाँटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।
